न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: पटना के सुलतानगंज थाना क्षेत्र स्थित सीवी रमन हॉस्टल में देर रात बमबाजी और गोली चलने की खबर से हड़कंप मच गया. आनन-फानन में कई थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर अपराधियों के धार पकड़ के अभियान में जुट गई. बताया जा रहा है कि किसी लड़की के साथ की गई छेड़खानी के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया. बताया गया कि पटना के कृष्ण घाट पर छेड़खानी की घटना घटी थी. इसके बाद छात्रों के गुट में बमबाजी और गोली चलाई गई. जिसमें हॉस्टल के दो लड़कों को बम के स्प्लिन्टर लगने की बात भी कही जा रही है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज गया है. बताया गया कि गोलीबारी करने वालो ने हॉस्टल के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त किया है. दो बम और गोलियां चलाई गई है. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस छानबीन कर अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.
यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के लिए योग्य चिकित्सक का चयन साक्षात्कार संपन्न, स्वास्थ्य सेवा में सुधार की उम्मीद