संजय श्रीवास्तव/न्यूज11 भारत
आरा/डेस्क: भोजपुर जिले के जगदीशपुर उत्पाद विभाग टीम और मध्य निषेध इकाई पटना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी सफलता हासिल की है. जगदीशपुर मध्य निषेध थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान बिहिया चौरस्ता पर एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गई. जांच के दौरान ट्रक पर लदे सड़े आलू के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई. उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से कुल 8244 लीटर अंग्रेजी शराब, जो 927 कार्टून में पैक थी, जब्त की है.
बरामद शराब का अनुमानित बाजार मूल्य करीब एक करोड़ रुपये आंका जा रहा है. जो सभी साइज के 24288 बोतल मे पैक है. कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार राजस्थान के बाड़मेर जिले के छोहतन थानाक्षेत्र के सावलोर गांव निवासी बिजय कुमार के रूप में हुई है.जो बाबूलाल का पुत्र है.प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि शराब लदा ट्रक पंजाब से मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था. पुलिस को आशंका है कि इस तस्करी के पीछे अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह सक्रिय है. फिलहाल उत्पाद विभाग की टीम गिरफ्तार से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
यह भी पढ़ें: पश्चिमी चम्पारण: रामनगर का जर्जर पुल जिसे पार करते समय भगवान को याद करते हैं वाहन चालक