चर्चित अंकुश शर्मा हत्याकांड में बड़ा फैसला: साक्ष्य के अभाव में दोनों आरोपी बरी...

चर्चित अंकुश शर्मा हत्याकांड में बड़ा फैसला: साक्ष्य के अभाव में दोनों आरोपी बरी, जांच अधिकारी की लापरवाही पर उठे सवाल

चर्चित अंकुश शर्मा हत्याकांड में बड़ा फैसला साक्ष्य के अभाव में दोनों आरोपी बरी जांच अधिकारी की लापरवाही पर उठे सवाल

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
चर्चित अंकुश शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का फैसला आ गया है. मामले में ट्रायल फेस कर रहे दो आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी हो गए हैं. यह मामले की सुनवाई चिल्ड्रेन कोर्ट में की गई है. बताया जा रहा है कि आईओ की लापरवाही का आरोपियों को लाभ मिला है. आईओ ने सीसीटीवी फुटेज कोर्ट में प्रस्तुत नहीं किया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, यह मामला सुखदेवनगर थाना के कांड संख्या 62/2020 से जुड़ा हुआ है. दोनों आरोपी घटना के समय नाबालिग होने के कारण चिल्ड्रेन कोर्ट में मुकदमा चला. 

बता दें, 4 फरवरी 2020 को अंकुश शर्मा का शव बिरला मैदान से बरामद हुआ था. आरोप था कि उसकी हत्या कर शव को वहां फेंक दिया गया था. आरोपियों पर आरोप था कि मृतक अंकुश शर्मा आरोपियों में एक की नाबालिग बहन से छेड़खानी और पीछा करता था. जिससे नाराज नाबालिग ने अपने साथियों संग मिलकर लाठी डंडा, हॉकी स्टिक और ईट पत्थर से पीटपीट कर उसकी हत्या कर दी थी और  शव को बिड़ला मैदान में फेक दिया था.

 सुखदेव थाना की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. लेकिन कोर्ट में सुनवाई के दौरान आईओ ने जिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया था वह सीसीटीवी फुटेज कोर्ट में प्रस्तुत नहीं किया. जिसका लाभ आरोपियों को मिला है. 

यह भी पढ़ें: धनबाद के बाघमारा में फिर गूंजी गोलियां और बम के धमाके, दुकानदार के घर-दुकान पर जानलेवा हमला

संबंधित सामग्री

डोरंडा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

झारखंड

डोरंडा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

चंदवा में बलिदान दिवस पर याद किए गए धरती आबा, मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व किया न्यौछावर - सितमोहन मुंडा

झारखंड

चंदवा में बलिदान दिवस पर याद किए गए धरती आबा, मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व किया न्यौछावर - सितमोहन मुंडा

टोरी रेलवे फाटक पर

झारखंड

टोरी रेलवे फाटक पर 'अंतरराष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग दिवसl पर चला जागरूकता अभियान

सुवर्णरेखा नदी के जयदा में डूबे युवक का शव बरामद, विधायक के प्रयास से NDRF ने शुरू किया था सर्च ऑपरेशन

झारखंड

सुवर्णरेखा नदी के जयदा में डूबे युवक का शव बरामद, विधायक के प्रयास से NDRF ने शुरू किया था सर्च ऑपरेशन

रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल ने झारखंड भवन, वसंत विहार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

झारखंड

रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल ने झारखंड भवन, वसंत विहार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा