मार दिया तो मार दिया; दिल्ली में बिहारी युवक की हत्या पर मांझी के विवादित बयान से सियासत गरम

मार दिया तो मार दिया; दिल्ली में बिहारी युवक की हत्या पर मांझी के विवादित बयान से सियासत गरम

दिल्ली में बिहार के युवक पांडव कुमार की हत्या के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। जीतन राम मांझी के विवादित बयान ने मामले को और गरमा दिया, जबकि आरोपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार हो चुका है।

मार दिया तो मार दिया दिल्ली में बिहारी युवक की हत्या पर मांझी के विवादित बयान से सियासत गरम

हारी युवक की हत्या पर मांझी के विवादित बयान से सियासत गरम |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -  दिल्ली में बिहार के एक युवक की हत्या ने सियासी हलचल तेज कर दी है। इस पूरे मामले पर अब नेताओं के बयान भी सामने आने लगे हैं। केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी का एक बयान चर्चा में है, जिसने विवाद को और हवा दे दी है।

हाईलाइट्स:

  • दिल्ली में खगड़िया के युवक पांडव कुमार की गोली मारकर हत्या
  • आरोपी हेड कांस्टेबल नीरज बलहारा गिरफ्तार, रोहतक से पकड़ा गया
  • जीतन राम मांझी के “मार दिया तो मार दिया” बयान पर सियासत तेज
  • जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की बात, बयान से बढ़ा विवाद
  • तेजस्वी यादव के बयान पर मांझी का पलटवार

‘मार दिया तो मार दिया’—मांझी के बयान पर बवाल

मीडिया से बातचीत में जीतन राम मांझी ने कहा कि ऐसी घटनाओं की जांच होनी चाहिए, लेकिन उन्होंने यह भी कह दिया कि “इसमें कौन बड़ी बात है भाई, मार दिया तो मार दिया।” उनके इस बयान को लेकर अब सियासी गलियारों में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

जांच के बाद होगी कार्रवाई: मांझी

मांझी ने अपने बयान में यह भी जोड़ा कि बिना वजह कोई किसी की हत्या नहीं करता। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच होगी और अगर कोई दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि पीड़ित निर्दोष साबित होता है, तो दोषियों को सजा मिलनी तय है।

तेजस्वी पर भी साधा निशाना

इस मुद्दे पर तेजस्वी यादव के बयान, “भाजपा शासित राज्यों में बिहारी होना शाप बन गया है”, पर पलटवार करते हुए मांझी ने कहा कि तेजस्वी को 2005 से पहले के दौर को याद करना चाहिए। उनके मुताबिक आज के समय में “बिहारी” कहलाना गर्व की बात है।

कौन था पांडव कुमार?

मृतक पांडव कुमार खगड़िया का रहने वाला था और दिल्ली में फूड डिलीवरी का काम करता था। आरोप है कि दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल नीरज बलहारा ने उसे गोली मारी।

आरोपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार

घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल नीरज बलहारा को रोहतक से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

इसे भी पढ़ें - मां के सपनों का डॉक्टर बनने चला बेटा, एक कॉल के बाद मिली लाश; NEET परीक्षा के सात दिन पहले श्रेयम ने क्यों दी अपनी जान?

संबंधित सामग्री


 बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

बिहार सरकार सरकारी विभागों में डीजल-पेट्रोल गाड़ियों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने जा रही है। इसके लिए हजारों EV और राज्यभर में चार्जिंग नेटवर्क तैयार करने की योजना बनाई गई है।

 गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

राजनीति

गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए 61 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। नई पोस्टिंग में साइबर क्राइम, विशेष निगरानी और जिला पुलिस व्यवस्था पर खास फोकस दिख रहा है।

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

राजनीति

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बिहार सरकार हर विभाग में सहयोग सेल का गठन करेगी। 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों की निगरानी नोडल पदाधिकारी करे

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

बिहार

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र में एक शादी उस वक्त विवाद में बदल गई, जब लड़की पक्ष ने मंडप में बैठे दूल्हे को फोटो वाले युवक से अलग पाया। जयमाला से पहले खुलासे के बाद शादी समारोह में हंगामा मच गया और पुल

वर्ल्ड कप जीत के हीरो ईशान किशन का बिहार में सम्मान, CM सम्राट ने दिया 1 करोड़ का पुरस्कार

राजनीति

वर्ल्ड कप जीत के हीरो ईशान किशन का बिहार में सम्मान, CM सम्राट ने दिया 1 करोड़ का पुरस्कार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन को बिहार सरकार ने 1 करोड़ रुपये देकर सम्मानित किया। पटना में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ईशान ने पूरे बिहार