रोहतास में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का हुआ उद्भेदन, तीन अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी

रोहतास में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का हुआ उद्भेदन, तीन अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी

रोहतास में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का हुआ उद्भेदन तीन अभियुक्तों  की हुई गिरफ्तारी

विकास कुमार/न्यूज11  भारत 

रोहतास/डेस्क:  रोहतास पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना मिली कि काराकाट थाना क्षेत्र के देव मारकंडे पड़सर गांव के पास रमाशंकर शर्मा एवं उसका भतीजा सोनू कुमार जो गेट ग्रिल निर्माण का काम करते हैं उसके आड़ में अवैध रूप से अग्नेयास्त्र का निर्माण बिक्री एवं मरम्मत करता है सूचना के आलोक में बिक्रमगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संकेत कुमार के नेतृत्व में एक टीम के गठन कर उक्त स्थल पर छापेमारी की गई जहां से दो देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, अर्ध निर्मित देसी कट्टा, क्षतिग्रस्त देसी कट्टा, तीन क्षतिग्रस्त देसी कट्टा, एक अर्ध निर्मित पुराना देसी कट्टा, एक मैगजीन, एक खोखा एक पेचकस एक लोहा काटने का सिरसा, हथियार का बैरल बनाने का उपयोग किए जाने वाले दो लोहे के रॉड, एक नोकिया कंपनी का की पैड मोबाइल बरामद किया गया.

वही मौके पर मौजूद रमाशंकर शर्मा एवं सोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया. कड़ाई से पूछताछ पर इन दोनों ने बताया कि कच्छवा थाना क्षेत्र के दनवार गांव के निवासी शशि सिंह भी इनके सहयोगी है. उक्त गांव में छापेमारी करने पर शशि सिंह के निशानदेही पर उनके गांव के बगल से बगीचे के पुआल के नीचे ढककर रखे हथियार के बैरल बनाने के उपयोग की जाने वाले लोहे के छोटा बड़ा 6 रड, हथियार बनाने का आदि सामग्री बरामद की गई जिसके उपरांत शशि सिंह को भी गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है तक पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इनका नेटवर्क और कहां-कहां है और कहां-कहां हथियार की सप्लाई करते थे इन सब की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: पलामू में सेवा और संकल्प के साथ मनायी गयी दिशोम गुरु की जयंती, जरूरतमंदों के बीच कंबल, चूड़ा-गुड का वितरण

संबंधित सामग्री

निलंबित IAS विनय चौबे से जुड़े मामले में ACB ने अशोक नगर स्थित प्रीहोम-होमियोपैथिक क्लिनिक में की छापेमारी 

झारखंड

निलंबित IAS विनय चौबे से जुड़े मामले में ACB ने अशोक नगर स्थित प्रीहोम-होमियोपैथिक क्लिनिक में की छापेमारी 

पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में भाकपा माओवादी संगठन के तीन उग्रवादी दोषी करार 

झारखंड

पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में भाकपा माओवादी संगठन के तीन उग्रवादी दोषी करार 

देवघर में किया गया जनता दरबार का आयोजन, ऑन द स्पॉट किया गया कई समस्याओं का समाधान

झारखंड

देवघर में किया गया जनता दरबार का आयोजन, ऑन द स्पॉट किया गया कई समस्याओं का समाधान

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दी

झारखंड

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दी 'झारखण्ड कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक, 2025' को दी स्वीकृति

बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा के पिता का निधन, 92 वर्ष की आयु में लिया अंतिम सांस

झारखंड

बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा के पिता का निधन, 92 वर्ष की आयु में लिया अंतिम सांस