सुपौल में एसपी के निर्देश पर होटल में बड़ी रेड, 10 जुआरी गिरफ्तार; 6.25 लाख नकद, 2 कार व 2 बाइक जब्त

सुपौल में एसपी के निर्देश पर होटल में बड़ी रेड, 10 जुआरी गिरफ्तार; 6.25 लाख नकद, 2 कार व 2 बाइक जब्त

सुपौल में एसपी के निर्देश पर होटल में बड़ी रेड 10 जुआरी गिरफ्तार 625 लाख नकद 2 कार व 2 बाइक जब्त

न्यूज़11 भारत 
सुपौल/डेस्क:
सुपौल जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.. पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस. के निर्देश पर शुक्रवार देर रात सदर थाना क्षेत्र के लोहिया चौक स्थित कॉरपोरेट होटल में छापेमारी की गई, जहां जुआ/शट्टा खेले जाने की सूचना पर कार्रवाई की गई.. इस दौरान पुलिस ने मौके से 10 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया और करीब 6 लाख 25 हजार 452 रुपये नकद, 12 मोबाइल फोन, 21 एटीएम कार्ड सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए..

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, 2 जनवरी 2026 को जिले में नशा, जुआ, लॉटरी और अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कॉरपोरेट होटल में अवैध गतिविधि संचालित होने की पुख्ता सूचना मिली थी.. इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सुपौल और पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) सुपौल के संयुक्त नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया.. टीम ने योजनाबद्ध तरीके से होटल में छापेमारी कर जुआ खेलते हुए 10 लोगों को हिरासत में लिया..

गिरफ्तार आरोपियों में रवि रंजन, विरेंद्र चौधरी, उमेश कुमार ठाकुर, रवि शंकर, अर्जुन चौधरी, सुमन कुमार, जयप्रकाश कुमार, कुंदन कुमार, सोनू कुमार और निसीत कुमार शामिल हैं.. ये सभी सुपौल, किशनपुर, पूर्णिया और सहरसा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं..

छापेमारी के दौरान पुलिस ने जुआ स्थल से 14 सेट ताश के पत्ते, सिगरेट के पैकेट, तंबाकू, गुटखा, माचिस, पर्स और पांच पैन कार्ड भी बरामद किए.. इसके अलावा आरोपियों की निशानदेही पर दो कार और दो मोटरसाइकिल को भी विधिवत जब्त कर सुपौल थाना लाया गया.

एसपी शरथ आर.एस. ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों से पूछताछ की गई, लेकिन वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके.. इसके बाद सुपौल थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.. पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें- 150 रुपये के बकाया को लेकर जानलेवा हमला, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

संबंधित सामग्री

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, भारी बर्फबारी से  4 NH सहित कई सड़कें बंद

देश-विदेश

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, भारी बर्फबारी से  4 NH सहित कई सड़कें बंद

बहरागोड़ा: प्रधानाध्यापक को नीम के पेड़ से बांधकर पीटा, जातिसूचक गालियां दीं; पांच आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

बहरागोड़ा: प्रधानाध्यापक को नीम के पेड़ से बांधकर पीटा, जातिसूचक गालियां दीं; पांच आरोपी गिरफ्तार

हुसैनाबाद में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती श्रद्धा और सामाजिक एकता के साथ मनाई गई

झारखंड

हुसैनाबाद में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती श्रद्धा और सामाजिक एकता के साथ मनाई गई

भरनो में प्रज्ञा केंद्र चलाने वाली दिव्यांग युवती से 20 हजार की ठगी,स्कूटी से आए थे 2 युवक

झारखंड

भरनो में प्रज्ञा केंद्र चलाने वाली दिव्यांग युवती से 20 हजार की ठगी,स्कूटी से आए थे 2 युवक

छपरा में युवक की हत्या,  अस्पताल ने जाने के क्रम में मौत, लोग ने की सड़क जाम, गिरफ्तारी की मांग

बिहार

छपरा में युवक की हत्या, अस्पताल ने जाने के क्रम में मौत, लोग ने की सड़क जाम, गिरफ्तारी की मांग