शंभू भगत/न्यूज11 भारत
भागलपुरडेस्क: भागलपुर डायन का आरोप लगाकर पड़ोस के लोगों ने पूरे परिवार के साथ जमकर मारपीट की घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. पूरा मामला चौसा थाना क्षेत्र का है मारपीट का आरोप किरो देवी, केली देवी, फूली देवी, बीरन देवी और भूलचरण मंडल पर लगा है घायलों की पहचान भागो देवी, उसकी पुत्री आरती कुमारी, दूसरी पुत्री पूजा कुमारी, उसके पति और बेटे के रूप में हुई है. सभी को सिर और शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं. प्रारंभिक उपचार के बाद सभी घायलों को भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.मामले को लेकर घायल भागो देवी ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले भूल चरण मंडल उसे डायन कहकर प्रताड़ित करता है. बात-बात पर तलवार और धारदार हथियार लेकर मारने पर उतारू हो जाता है. कई बार उस पर हमला भी कर चुका है.
आरोपी कहते हैं कि “तुमने मेरी बकरी को खा लिया, बेटे को मार दिया, तुम्हें जान से मार देंगे.” इधर, घटना के बाद से परिजनों में दहशत का माहौल बना हुआ है. सभी पांचों घायलों का इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है. पीड़िता ने आगे बताया कि वे लोग पुलिस से लिखित शिकायत करने गए थे, लेकिन पुलिस ने पहले इलाज कराने की सलाह दी है. इलाज के बाद पुलिस में कंप्लेंट दर्ज कराई जाएगी
यह भी पढ़ें: नवगछिया में बर्ड फ्लू की पुष्टि से मचा हड़कंप, 150 से अधिक कौओं की मौत, प्रशासन अलर्ट