सहरसा सदर अस्पताल से AC आउटलेट चोरी, करीब दो दर्जन सॉकेट गायब, गार्डों पर लापरवाही का आरोप

सहरसा सदर अस्पताल से AC आउटलेट चोरी, करीब दो दर्जन सॉकेट गायब, गार्डों पर लापरवाही का आरोप

सहरसा सदर अस्पताल से ac आउटलेट चोरी करीब दो दर्जन सॉकेट गायब गार्डों पर लापरवाही का आरोप

इन्द्रदेव/न्यूज11  भारत

सहरसा/डेस्क:  सहरसा सदर अस्पताल में एक बार फिर चोरी की बड़ी घटना सामने आई है. अस्पताल परिसर से करीब दो दर्जन एसी (AC) के आउटलेट और सॉकेट चोरी हो जाने से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है. इस चोरी की पुष्टि स्वयं सदर अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉ. एस.एस. मेहता ने की है.डॉ. मेहता ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी अस्पताल में लगातार चोरी की घटनाएं होती रही हैं और अब तक इस तरह की करीब 11वीं लिखित शिकायत की जा चुकी है. पूर्व की घटनाओं में सुरक्षा एजेंसी के गार्ड सुपरवाइजर को आगाह किया गया था, जिन्होंने हरजाना भुगतान का आश्वासन दिया था और कुछ मामलों में भुगतान भी किया गया, लेकिन इसके बावजूद चोरी की घटनाएं रुक नहीं पाईं.उन्होंने कहा कि अस्पताल की सुरक्षा के लिए पांच गार्डों की रात्रिकालीन गश्ती टीम तैनात की गई थी. इसके बावजूद एसी आउटलेट का चोरी होना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है. इस घटना के लिए डॉ. मेहता ने सभी पांचों गार्डों को जिम्मेदार ठहराया है.सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि वे इस मामले को लेकर आज ही थाने में आवेदन देंगे और संबंधित पांचों गार्डों के नाम से एफआईआर दर्ज कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि लगातार हो रही चोरी से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं और अब प्रशासन सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की तैयारी में है.

यह भी पढ़ें: सहरसा मंडल कारा में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, शव रखकर सड़क जाम, ट्रैफिक डीएसपी पहुंचे मौके पर

संबंधित सामग्री

देवघर: जनता दरबार में जन समस्याओं के समाधान को लेकर अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

झारखंड

देवघर: जनता दरबार में जन समस्याओं के समाधान को लेकर अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

अपर समाहर्ता ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान

भरनो प्रखंड के वनटोली में प्रेम सागर फाउंडेशन व राज विद्या केंद्र के नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ

झारखंड

भरनो प्रखंड के वनटोली में प्रेम सागर फाउंडेशन व राज विद्या केंद्र के नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ

सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए विशाल मानव शृंखला 25 को, जिला प्रशासन के आयोजन में 10 हजार लोग होंगे शामिल

झारखंड

सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए विशाल मानव शृंखला 25 को, जिला प्रशासन के आयोजन में 10 हजार लोग होंगे शामिल

जम्मू-कश्मीर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में झारखंड के दो वीर जवान शहीद, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई 

झारखंड

जम्मू-कश्मीर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में झारखंड के दो वीर जवान शहीद, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई 

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचार आज भी प्रासंगिक: उपेंद्र कुशवाहा

बिहार

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचार आज भी प्रासंगिक: उपेंद्र कुशवाहा