नवादा में युवक की गोली मारकर हत्या, लोगों में आक्रोश, रोड जाम कर 24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग

नवादा में युवक की गोली मारकर हत्या, लोगों में आक्रोश, रोड जाम कर 24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग

नवादा में युवक की गोली मारकर हत्या लोगों में आक्रोश रोड जाम कर 24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग

न्यूज11  भारत

नवादा/डेस्क: नवादा में गुरुवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ गहरा आक्रोश है. शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव के साथ कौवाकोल बाजार के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया.

मृतक की पहचान लगभग 28 वर्षीय अजीत कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, अजीत की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. उसकी हत्या क्यों की गई, यह सवाल लोग उठा रहे हैं.

अजीत की पत्नी सात महीने की गर्भवती है, और उसके रोने-धोने से स्थानीय लोगों का गुस्सा और बढ़ गया है. ग्रामीणों ने पुलिस की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए तत्काल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

इस मामले में नवादा के पुलिस कप्तान अभिनव धीमान ने खुद घटनास्थल का दौरा किया. उन्होंने 24 घंटे के भीतर अपराधियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर के ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन पर सड़क पर लगे स्टॉप बैरियर से टकराकर दो युवकों की मौत

संबंधित सामग्री

बगोदर में बाल विवाह मुक्त अभियान को लेकर जागरूकता कार्यशाला, सामूहिक शपथ दिलाई गई

झारखंड

बगोदर में बाल विवाह मुक्त अभियान को लेकर जागरूकता कार्यशाला, सामूहिक शपथ दिलाई गई

चंदवा: आमजन की मांग पर शुरू हुई बुध बाजार हाट की जमीन की मापी

झारखंड

चंदवा: आमजन की मांग पर शुरू हुई बुध बाजार हाट की जमीन की मापी

बेंगाबाद का खाद्य आपूर्ति गोदाम होगा आदर्श गोदाम, डीएसओ गुलाम समदानी ने किया निरीक्षण

झारखंड

बेंगाबाद का खाद्य आपूर्ति गोदाम होगा आदर्श गोदाम, डीएसओ गुलाम समदानी ने किया निरीक्षण

राजस्व शिविर के 154 आवेदनों पर बढ़ा विवाद, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष ने उठाए सवाल- अंचलाधिकारी ने कहा, हुई है कार्रवाई

झारखंड

राजस्व शिविर के 154 आवेदनों पर बढ़ा विवाद, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष ने उठाए सवाल- अंचलाधिकारी ने कहा, हुई है कार्रवाई

मैट्रिक परीक्षा देने जा रही छात्रा को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

झारखंड

मैट्रिक परीक्षा देने जा रही छात्रा को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर