भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या, परीक्षा देने गांव आया था युवक

भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या, परीक्षा देने गांव आया था युवक

भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या परीक्षा देने गांव आया था युवक

संजय श्रीवास्तव/न्यूज11  भारत

आरा/डेस्क:  बिहार के भोजपुर जिले में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है. हालात ऐसे बनते दिख रहे हैं मानों अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ लगभग खत्म हो चुका हो. यही वजह है कि जिले में आए दिन गोलीबारी और हत्या जैसी वारदातें सामने आ रही हैं. ताजा मामला भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के बनकट बनाही अंतर्गत एक पुल के पास से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है. मृतक की पहचान बनाही गांव निवासी राजू पांडे के 18 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार पांडे के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि सुमित कुमार पांडे सूरत में रहकर काम करता था और हाल ही में वह गांव लौटा था परिजनों के अनुसार वह ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षा देने के लिए एक दिन पहले ही अपने गांव आया था, लेकिन किसी को क्या पता था कि परीक्षा देने आया यह युवक अगली सुबह मृत अवस्था में मिलेगा. मृतक के बाबा रामाकांत पांडे ने घटना को लेकर गंभीर आशंका जताई है. उनका कहना है कि घटना वाले दिन सुमित अपने घर का दरवाजा बंद कर कहीं बाहर निकला था. उन्हें शक है कि किसी ने फोन कर उसे घर से बाहर बुलाया और फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. वहीं मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि वह पिछले शाम अपनी दुकान पर था उसी दौरान उसने सुमित को स्टेशन से उतरकर घर की ओर जाते हुए देखा था लेकिन आज सुबह अचानक यह खबर मिली कि सुमित की गोली मारकर हत्या कर दी गई है और उसका शव घर से लगभग एक किलोमीटर दूर पुल के पास पड़ा हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई इसके बाद सूचना मिलने पर शाहपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच की बात कह रही है और आधिकारिक रूप से ज्यादा जानकारी देने से बच रही है. हालांकि जिस तरह से भोजपुर जिले में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं, उससे स्थानीय लोगों के बीच डर और दहशत का माहौल बनता जा रहा है.

अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर भोजपुर में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ कैसे गया? क्या पुलिस की सख्ती कम पड़ रही है, या फिर अपराधी कानून को चुनौती देने लगे हैं? फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर सुमित कुमार पांडे को किसने और क्यों मौत के घाट उतारा.

यह भी पढ़ें: दो दिन पूर्व कुएं में मिले अज्ञात महिला के शव मामले का हुआ उद्भेदन, महिला हत्या मामले में 5 अभियुक्त गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती के संकेत, नए लोकायुक्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने संभाला कार्यभार

झारखंड

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती के संकेत, नए लोकायुक्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने संभाला कार्यभार

पटना एयरपोर्ट टर्मिनल में गिरती टाइल्स से मचा बवाल: तेजस्वी का NDA सरकार पर भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का बड़ा आरोप...

राजनीति

पटना एयरपोर्ट टर्मिनल में गिरती टाइल्स से मचा बवाल: तेजस्वी का NDA सरकार पर भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का बड़ा आरोप...

पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल में टाइल्स गिरने के दावे को लेकर तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उद्घाटन के कुछ समय बाद ही उठे इन सवालों ने निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा पर बहस तेज कर दी .

दिल्ली रवाना हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में होंगे शामिल 

झारखंड

दिल्ली रवाना हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में होंगे शामिल 

बरवाडीह पंचमुखी मंदिर में सीता नवमी उत्सव को लेकर मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बैठक आयोजित

झारखंड

बरवाडीह पंचमुखी मंदिर में सीता नवमी उत्सव को लेकर मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बैठक आयोजित

चांडिल: ग्रोथ मोनिटरिंग को लेकर कुकडु प्रखंड सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण

झारखंड

चांडिल: ग्रोथ मोनिटरिंग को लेकर कुकडु प्रखंड सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण