नवादा में युवक की पीट-पीटकर हत्या की आशंका, पुलिस के बुलाने पर पत्नी मौके से फरा...

नवादा में युवक की पीट-पीटकर हत्या की आशंका, पुलिस के बुलाने पर पत्नी मौके से फरार, पारिवारिक विवाद का शक

नवादा में युवक की पीट-पीटकर हत्या की आशंका पुलिस के बुलाने पर पत्नी मौके से फरार पारिवारिक विवाद का शक

अमन/न्यूज11  भारत

नवादा/डेस्क:  बिहार के नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के छोटी अम्मा गांव में एक 43 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर देने की बात सामने निकल कर आ रही है. जहां मंगलवार रात हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान गाजू चौधरी के रूप में हुई है. सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची. टीम ने गाजू चौधरी को खून से लथपथ मृत अवस्था में पाया. घटनास्थल पर उनकी पत्नी भी मौजूद थी, लेकिन पुलिस के पहुंचते ही वह कपड़े देकर बहाना बनाकर मौके से फरार हो गई. डायल 112 टीम ने बताया कि जब पत्नी को गाड़ी में बैठने के लिए कहा गया, तो वह भाग निकली थी.

डायल 112 पुलिस के अनुसार, मृतक को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच पहले भी विवाद हुआ था और थाने में मुकदमा भी दर्ज था. यह मामला पारिवारिक झगड़े से जुड़ा प्रतीत होता है, लेकिन गाजू चौधरी की मौत कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है.

घटना के बाद से परिवार के किसी भी सदस्य ने अब तक कोई बयान नहीं दिया है और न ही कोई अस्पताल पहुंचा है. बताया जा रहा है कि मौत के बाद परिवार के सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए हैं. हालांकि, पुलिस ने मृतक के एक बेटे को अस्पताल लाया है, लेकिन वह भी कुछ कहने से इनकार कर रहा है.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि यह एक संदिग्ध मौत है. मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा.

यह भी पढ़ें: धनबाद: निगम चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही जिले में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, विशेष अभियान में 1460 वाहनों की जांच

संबंधित सामग्री

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र–राज्य की समन्वय बैठक, 2027 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य

झारखंड

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र–राज्य की समन्वय बैठक, 2027 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य

मेदिनीनगर के बैरिया क्षेत्र में अरुणा शंकर का शक्ति प्रदर्शन,

झारखंड

मेदिनीनगर के बैरिया क्षेत्र में अरुणा शंकर का शक्ति प्रदर्शन, 'एयर कंडीशनर' छाप के लिए मांगा जनसमर्थन

बुंडू नगर निकाय चुनाव 2026: कुम्हार टोली, गोसाईंडीह व मांझी टोली में सघन जनसंपर्क, घोषणा पत्र के साथ मांगा समर्थन

झारखंड

बुंडू नगर निकाय चुनाव 2026: कुम्हार टोली, गोसाईंडीह व मांझी टोली में सघन जनसंपर्क, घोषणा पत्र के साथ मांगा समर्थन

तमाड़ में देवर को भाभी ने पिला दी जहर वाली चाय, देवर की मौत भाभी और उसके पति गिरफ्तार

झारखंड

तमाड़ में देवर को भाभी ने पिला दी जहर वाली चाय, देवर की मौत भाभी और उसके पति गिरफ्तार

पटना पुलिस ने 32 लाख रुपये किए बरामद, दो बाइक सवार युवक गिरफ्तार

बिहार

पटना पुलिस ने 32 लाख रुपये किए बरामद, दो बाइक सवार युवक गिरफ्तार