पवन सिंह/न्यूज11 भारत
छपरा/डेस्क: छपरा शहर के प्राचीन धर्मनाथ मंदिर में बीती रात चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है. ठंड बढ़ते ही शहर में चोरों की सक्रियता बढ़ती नजर आ रही है. अज्ञात चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए मां दुर्गा का मुकुट, नथिया, पायल सहित अन्य कीमती आभूषण चोरी कर लिए. घटना की सूचना मिलते ही भगवान बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर का मुआयना किया. पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. घटना के बाद श्रद्धालुओं में आक्रोश और दहशत का माहौल है.
यह भी पढ़ें: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, सुपौल में मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसा, धड़ से अलग हो गया सिर