न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में आपसी विवाद ने ताबड़तोड़ हिंसा का रूप ले लिया. दो सगे भाइयों के बीच चल रही घरेलू और निजी कहासुनी के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी पर तलवार और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया.
पुलिस के अनुसार, घटना कालिंजर थाना क्षेत्र की हैं. बड़े भाई ने खाने के समय अचानक से छोटे भाई और उसकी पत्नी पर हमला किया. हमले में पीड़ित के सीने, सिर और हाथ सहित शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं. उसकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं. दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र (हायर सेंटर) रेफर किया गया.
पुलिस ने की कार्रवाई
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और हमले में उपयोग की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली. एसपी पलाश बंसल के मीडिया सेल ने बताया कि मामला आपसी और घरेलू विवाद का है, जिसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया हैं. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच लगातार जारी है और कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही हैं.
यह भी पढ़े: T20 विश्व कप में भारत ने तीसरी बार रचा इतिहास, CM नीतीश कुमार ने टीम इंडिया को दी बधाई