कहलगांव में झोलाछाप डॉक्टर की खौफनाक करतूत, यूट्यूब देखकर किया ऑपरेशन, गर्भवती महिला की मौत

कहलगांव में झोलाछाप डॉक्टर की खौफनाक करतूत, यूट्यूब देखकर किया ऑपरेशन, गर्भवती महिला की मौत

कहलगांव में झोलाछाप डॉक्टर की खौफनाक करतूत यूट्यूब देखकर किया ऑपरेशन गर्भवती महिला की मौत

शंभू भगत/न्यूज11  भारत

भागलपुर/डेस्क:  भागलपुर जिले के कहलगांव से एक सनसनीखेज और बेहद गंभीर मामला सामने आया है कहलगांव प्रखंड के एकचारी पंचायत अंतर्गत श्रीमठ स्थान के पास एक झोलाछाप डॉक्टर ने गर्भवती महिला का ऑपरेशन यूट्यूब देखकर कर डाला, जिसमें ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई जबकि नवजात शिशु को सुरक्षित निकाल लिया गया मृतका की पहचान स्वाति देवी के रूप में हुई है जिनका ससुराल झारखंड के ठाकुरगंटी मोढ़िया में है पति रोशन साह मजदूरी करते हैं गर्भवती होने के बाद स्वाति देवी को मायके रसलपुर में रखा गया था जहां उनकी मां सुषमा देवी की देखरेख में श्रीमठ स्थित झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक में इलाज चल रहा था.

गुरुवार रात प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजन महिला को क्लीनिक लेकर पहुंचे डॉक्टर रंजीत मंडल ने ऑपरेशन की सलाह दी और 30 हजार रुपये की मांग की परिजनों की सहमति के बाद डॉक्टर ने बिना किसी आवश्यक चिकित्सीय सुविधा के यूट्यूब पर वीडियो देखकर ऑपरेशन शुरू कर दिया बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर और उसके सहयोगी बार-बार वीडियो देखकर प्रक्रिया दोहराते रहे जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और महिला की मौके पर ही मौत हो गई ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने मरीज की हालत गंभीर बताकर दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी और क्लीनिक बंद कर फरार हो गया. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने क्लीनिक के बाहर शव रखकर जमकर हंगामा किया सूचना पर रसलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस अवैध क्लीनिक में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन हर बार मामला दबा दिया गया. ग्रामीणों ने दोषी डॉक्टर की गिरफ्तारी और अवैध क्लीनिक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें: पीरपैंती स्टेशन पर दामाद पर साले-ससुर का जानलेवा हमला, हालत गंभीर

संबंधित सामग्री

अबुआ अधिकार मंच के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी से की मुलाकात

झारखंड

अबुआ अधिकार मंच के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी से की मुलाकात

झारखंड में पर्यावरण संरक्षण में कोयला उपक्रमों की भविष्य की भूमिका पर हुई सार्थक चर्चा

देवघर: जनता दरबार में जन समस्याओं के समाधान को लेकर अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

झारखंड

देवघर: जनता दरबार में जन समस्याओं के समाधान को लेकर अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

अपर समाहर्ता ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान

भरनो प्रखंड के वनटोली में प्रेम सागर फाउंडेशन व राज विद्या केंद्र के नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ

झारखंड

भरनो प्रखंड के वनटोली में प्रेम सागर फाउंडेशन व राज विद्या केंद्र के नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ

सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए विशाल मानव शृंखला 25 को, जिला प्रशासन के आयोजन में 10 हजार लोग होंगे शामिल

झारखंड

सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए विशाल मानव शृंखला 25 को, जिला प्रशासन के आयोजन में 10 हजार लोग होंगे शामिल

जम्मू-कश्मीर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में झारखंड के दो वीर जवान शहीद, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई 

झारखंड

जम्मू-कश्मीर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में झारखंड के दो वीर जवान शहीद, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई