रोहतास में ट्यूशन से लौट रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, जांच में जुटी पुलिस

रोहतास में ट्यूशन से लौट रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, जांच में जुटी पुलिस

रोहतास में ट्यूशन से लौट रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या जांच में जुटी पुलिस

विकास कुमार/न्यूज11  भारत 

रोहतास/डेस्क:  रोहतास में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. ट्यूशन से घर लौट रही एक नाबालिग से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गयी. वारदात के बाद पुलिस अपराधी की तलाश और जांच में जु गयी है. जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के तरावं गांव में एक 12 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म और गला दबाकर हत्या की दर्दनाक घटना सामने आई है. गांव की गली से बच्ची का शव मिला है. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मामले को लेकर पुलिस टीम जांच में जुट गई है.

पोस्टमार्टम के दौरान सदर अस्पताल पहुंचे मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ट्यूशन पढ़ने गई थी. करीब 7:30 बजे ट्यूशन से छुट्टी होने पर वह अपने छोटे भाई को लेने दूसरे ट्यूशन सेंटर जा रही थी. ताकि, भाई को साथ लेकर घर लौटे. इसी दौरान रास्ते में कुछ दरिंदों ने उसे दबोच लिया और जबरन दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.

घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है. स्थानीय ग्रामीणों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है. वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है. घटनास्थल पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम ने जांच भी की है. कई साक्ष्य भी संकलित किए गए हैं.

यह भी पढ़ें: दानापुर: भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन, पाटलिपुत्र सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के विकास पदाधिकारी के छह ठिकानों पर छापा

संबंधित सामग्री

निलंबित IAS विनय चौबे से जुड़े मामले में ACB ने अशोक नगर स्थित प्रीहोम-होमियोपैथिक क्लिनिक में की छापेमारी 

झारखंड

निलंबित IAS विनय चौबे से जुड़े मामले में ACB ने अशोक नगर स्थित प्रीहोम-होमियोपैथिक क्लिनिक में की छापेमारी 

पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में भाकपा माओवादी संगठन के तीन उग्रवादी दोषी करार 

झारखंड

पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में भाकपा माओवादी संगठन के तीन उग्रवादी दोषी करार 

देवघर में किया गया जनता दरबार का आयोजन, ऑन द स्पॉट किया गया कई समस्याओं का समाधान

झारखंड

देवघर में किया गया जनता दरबार का आयोजन, ऑन द स्पॉट किया गया कई समस्याओं का समाधान

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दी

झारखंड

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दी 'झारखण्ड कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक, 2025' को दी स्वीकृति

बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा के पिता का निधन, 92 वर्ष की आयु में लिया अंतिम सांस

झारखंड

बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा के पिता का निधन, 92 वर्ष की आयु में लिया अंतिम सांस