नालंदा जिले के परवलपुर थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवा...

नालंदा जिले के परवलपुर थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, बड़े पैमाने पर अफीम की खेती नष्ट

नालंदा जिले के परवलपुर थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई बड़े पैमाने पर अफीम की खेती नष्ट

हर्ष कुमार/न्यूज11  भारत

नालंदा/डेस्क:  नालंदा जिले के परवलपुर थाना क्षेत्र में अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग और पुलिस ने अफीम की खेती का खुलासा किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में मई पंचायत के अस्तुपुर गांव में बड़े पैमाने पर हो रही अफीम की खेती को नष्ट कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि गांव में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से नशे की खेती की जा रही है. इसके बाद उत्पाद विभाग और परवलपुर थाना के थानाध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई. कार्रवाई के दौरान करीब 8 से 10 कट्ठा में लगी अफीम की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया गया. इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया. उत्पाद अधीक्षक लाला अजय कुमार सुमन ने बताया कि मामले में संबंधित भू-मालिकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगीl उन्होंने बताया कि मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अफीम की खेती पर ट्रैक्टर चलाया गया है.वहीं, स्थानीय प्रतिनिधि सोनू कुमार ने बताया कि सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक गांव में अभियान चलाया गया.

उन्होंने कहा कि कुछ ग्रामीण निजी उपयोग के लिए अफीम की खेती कर रहे थे, जिससे पोस्तादाना भी प्राप्त होता है. हालांकि, उन्होंने बड़े पैमाने पर खेती की बात से इनकार किया.बताया जाता है कि इस गांव में पहले भी अफीम की खेती को लेकर विवाद हो चुका है. करीब दो वर्ष पूर्व इसी मुद्दे पर बच्चों की हत्या की घटना भी सामने आई थी, जिसे लेकर राजनीतिक साजिश के तहत पुलिस को सूचना दिए जाने की बात कही जाती रही है.

यह भी पढ़ें: छपरा में हुए कथित दुष्कर्म-हत्याकांड मामले में सारण सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने की गृहमंत्री सम्राट चौधरी से सीआईडी जांच की मांग

संबंधित सामग्री

बबलू पाठक की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने दिल खोलकर की व्यक्तित्व की सराहना

झारखंड

बबलू पाठक की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने दिल खोलकर की व्यक्तित्व की सराहना

झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन ओलंपिक दिवस के अवसर पर राज्य में चलाएगा वृक्षारोपण अभियान, पीटी उषा ने दिया है निर्देश

झारखंड

झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन ओलंपिक दिवस के अवसर पर राज्य में चलाएगा वृक्षारोपण अभियान, पीटी उषा ने दिया है निर्देश

बिहार के भू-सम्पदा प्रक्षेत्र में निवेश करें झारखण्ड में काम कर रहे बिल्डर: रेरा बिहार अध्यक्ष 

झारखंड

बिहार के भू-सम्पदा प्रक्षेत्र में निवेश करें झारखण्ड में काम कर रहे बिल्डर: रेरा बिहार अध्यक्ष 

गढ़वा पहुंचे भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप, शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे गढ़वा, क्रिकेट फैंस की लगी भीड़

झारखंड

गढ़वा पहुंचे भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप, शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे गढ़वा, क्रिकेट फैंस की लगी भीड़

चंदवा: एनएच किनारे मौत बनकर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, विभाग बेपरवाह

झारखंड

चंदवा: एनएच किनारे मौत बनकर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, विभाग बेपरवाह