न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: राजधानी पटना मे नशा खुरानी गिरोह सक्रिय है और राहगिरो को झांसे मे लेकर अपना शिकार बनाते है. मामला है पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के भैसानी टोला इलाके का. जहाँ एक राहगीर नशा खुरानी के गिरोह का शिकार बन गया. जो पिछले छह घंटे से एक ठेला पर अचेत पड़ा रहा. जिसकी सूचना स्थानीय लोगो ने 112 नंबर को दी. जहाँ सूचना पर पहुंची 112 नम्बर डायल की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँच कर अचेत अवस्था मे पडा राहगीर को अपने कब्जे मे लिया और उसे इलाज के लिए गुरु गोविंद से अस्पताल मे भर्ती कराया. जहाँ नशा खुरानी का शिकार बना राहगीर जींदगी और मौत से लड़ रहा है. वह राहगीर कौन है और कहा का रहने वाला है, पुलिस उसकि जानकारी जुटा रही है.
यह भी पढ़ें: गावां बीस सूत्री अध्यक्ष के खिलाफ मुखिया संघ गोलबंद, झूठा आरोप लगाकर परेशान करने का आरोप