बोधगया में विदेशी महिला पर्यटक से चोरी, नकदी व जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हुए चोर

बोधगया में विदेशी महिला पर्यटक से चोरी, नकदी व जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हुए चोर

बोधगया में विदेशी महिला पर्यटक से चोरी नकदी व जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हुए चोर

अभिषेक राज/न्यूज11  भारत

गयाजी/डेस्क:  अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बोधगया में विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. बोधगया थाना क्षेत्र के लोकल मार्केट में शॉपिंग के दौरान थाईलैंड से आई एक विदेशी महिला पर्यटक का बैग अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया.

पीड़िता की पहचान थाईलैंड निवासी वीरावन प्रोमोपाटुम के रूप में हुई है. पीड़िता ने बोधगया थाने में दिए गए लिखित आवेदन में बताया कि 22 दिसंबर 2025 की शाम करीब 7 बजकर 40 मिनट पर वह स्थानीय बाजार में खरीदारी कर रही थीं. इसी दौरान किसी अज्ञात चोर ने मौका पाकर उनका बैग चोरी कर लिया.

चोरी हुए बैग में करीब 20 हजार थाई बाट, 10 हजार भारतीय रुपये नकद, क्रेडिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस समेत कई जरूरी दस्तावेज मौजूद थे. घटना के बाद पीड़िता ने काफी देर तक आसपास बैग की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने बोधगया थाना पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी.

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को पकड़कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

वहीं, इस घटना के बाद बोधगया में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों और पर्यटकों में चिंता बढ़ गई है. महाबोधि मंदिर और उसके आसपास रोजाना बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं. इसके बावजूद क्षेत्र में भीख मांगने वालों की अधिक संख्या और पर्याप्त निगरानी के अभाव में ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि बोधगया में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं. ऐसे में विदेशी पर्यटक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, जो बोधगया जैसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के लिए चिंता का विषय है.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह में संविधान निर्माता पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की 27वीं पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई

संबंधित सामग्री

भरनो में प्रज्ञा केंद्र चलाने वाली दिव्यांग युवती से 20 हजार की ठगी,स्कूटी से आए थे 2 युवक

झारखंड

भरनो में प्रज्ञा केंद्र चलाने वाली दिव्यांग युवती से 20 हजार की ठगी,स्कूटी से आए थे 2 युवक

छपरा में युवक की हत्या,  अस्पताल ने जाने के क्रम में मौत, लोग ने की सड़क जाम, गिरफ्तारी की मांग

बिहार

छपरा में युवक की हत्या, अस्पताल ने जाने के क्रम में मौत, लोग ने की सड़क जाम, गिरफ्तारी की मांग

लेवी वसूली के मामले में जेल में बंद टीएसपीसी माओवादी साहिल अंसारी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज  

झारखंड

लेवी वसूली के मामले में जेल में बंद टीएसपीसी माओवादी साहिल अंसारी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज  

सम्मान समारोह में सासाराम पहुंचे संजय सरावगी, विपक्ष पर जमकर बरसे

राजनीति

सम्मान समारोह में सासाराम पहुंचे संजय सरावगी, विपक्ष पर जमकर बरसे

अबुआ अधिकार मंच के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी से की मुलाकात

झारखंड

अबुआ अधिकार मंच के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी से की मुलाकात

झारखंड में पर्यावरण संरक्षण में कोयला उपक्रमों की भविष्य की भूमिका पर हुई सार्थक चर्चा