जमीन विवाद को लेकर किसान पर जानलेवा हमला, अपराधियों ने रॉड से मारकर गंभीर रूप से किया घायल

जमीन विवाद को लेकर किसान पर जानलेवा हमला, अपराधियों ने रॉड से मारकर गंभीर रूप से किया घायल

जमीन विवाद को लेकर किसान पर जानलेवा हमला अपराधियों ने रॉड से मारकर गंभीर रूप से किया घायल

शम्भू भगत/न्यूज11  भारत

भागलपुर/डेस्क: भागलपुर में जमीन विवाद को लेकर किसान पर जानलेवा हमला हुआ है अपराधियों ने रॉड से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना पुलिस जिला नवगछिया के परवत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत गैरैया गांव स्थित तुलसीपुर रोड किनारे बहियार में हुई. इस घटना में किसान रंजीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. आरोप है कि हमलावरों ने उनके सिर और मुंह पर कई बार लाठी से वार किया. परिजनों द्वारा पहले उन्हें इलाज के लिए मायागंज ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए फिर से पटना रेफर कर दिया. घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

जानकारी के अनुसार, घायल रंजीत यादव और उनके बहनोई अखिलेश यादव उक्त जमीन पर मकान निर्माण का कार्य कर रहे थे. इसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पिछले दो वर्षों से विवाद चला आ रहा था. इस दौरान पूर्व में भी कई बार मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं. दूसरे पक्ष का कहना है कि आने-जाने के लिए चार फीट का रास्ता दिया जाए, जबकि घायल पक्ष का कहना है कि यह उनकी पैतृक संपत्ति है और वे उसमें रास्ता नहीं दे सकते. इसी विवाद को लेकर बीती रात दूसरे पक्षों के लोगों ने हमला किया.

घायल के बनहोई अखिलेश यादव ने बताया कि वे दोनों काम कर रहे थे. काम के बाद जब खाना खाने के लिए घर लौट रहे थे, तभी करीब आठ लोग मौके पर पहुंचे और अचानक हमला कर दिया. मारपीट का आरोप सुरेश यादव, अमित यादव, सचिन यादव, विनीत यादव सहित कुल आठ लोगों पर लगाया गया है.

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार के निर्देश पर एक एसआईटी टीम का गठन किया गया है, टीम छापेमारी कर रही है वहीं, सूचना के बाद नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं मौके से लाठी और रॉड भी बरामद किया गया है जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई है सुरेश यादव समेत आठ लोगों पर आरोप लगाया गया है घायल को मायागंज अस्पताल से पटना रेफर किया गया है एसआईटी टीम का गठन कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: सोनाहातू में जंगली हाथियों के आतंक से परेशान ग्रामीण, फसलें बर्बाद, कई लोगों की ले चुके हैं जान

संबंधित सामग्री

छपरा में युवक की हत्या,  अस्पताल ने जाने के क्रम में मौत, लोग ने की सड़क जाम, गिरफ्तारी की मांग

बिहार

छपरा में युवक की हत्या, अस्पताल ने जाने के क्रम में मौत, लोग ने की सड़क जाम, गिरफ्तारी की मांग

लेवी वसूली के मामले में जेल में बंद टीएसपीसी माओवादी साहिल अंसारी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज  

झारखंड

लेवी वसूली के मामले में जेल में बंद टीएसपीसी माओवादी साहिल अंसारी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज  

सम्मान समारोह में सासाराम पहुंचे संजय सरावगी, विपक्ष पर जमकर बरसे

राजनीति

सम्मान समारोह में सासाराम पहुंचे संजय सरावगी, विपक्ष पर जमकर बरसे

अबुआ अधिकार मंच के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी से की मुलाकात

झारखंड

अबुआ अधिकार मंच के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी से की मुलाकात

झारखंड में पर्यावरण संरक्षण में कोयला उपक्रमों की भविष्य की भूमिका पर हुई सार्थक चर्चा

देवघर: जनता दरबार में जन समस्याओं के समाधान को लेकर अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

झारखंड

देवघर: जनता दरबार में जन समस्याओं के समाधान को लेकर अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

अपर समाहर्ता ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान