भागलपुर के परबत्ता में जमीन विवाद को लेकर दोहरी हत्या से सनसनी, पीड़िता ने पुलिस...

भागलपुर के परबत्ता में जमीन विवाद को लेकर दोहरी हत्या से सनसनी, पीड़िता ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप

भागलपुर के परबत्ता में जमीन विवाद को लेकर दोहरी हत्या से सनसनी पीड़िता ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप

शंभू भगत/न्यूज11  भारत

भागलपुर/डेस्क:  भागलपुर जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र से जमीन विवाद को लेकर दोहरी हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. गरैया गांव की रहने वाली सोनी देवी पति: स्वर्गीय रंजीत यादव ने पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) भागलपुर को पत्र लिखकर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनके अनुसार, 2 जनवरी 2026 को परबत्ता थाना कांड संख्या 02/2026 के तहत नामित सभी अभियुक्तों ने उनके पति रंजीत यादव की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी.

सोनी देवी ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं थी. इससे पहले वर्ष 2024 में दर्ज कांड संख्या 176/2024 में भी उन्हीं आरोपियों ने उनके पति पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया था, जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद उन्होंने नवगछिया के आरक्षी अधीक्षक (SP) और अन्य पुलिस अधिकारियों को आवेदन दिया, लेकिन अब तक पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर उचित जांच तक नहीं की है.

इतना ही नहीं, अभियुक्त खुलेआम धमकी दे रहे हैं कि “इस केस से हमारा कुछ नहीं बिगड़ेगा, केस हमारे कब्जे में है.” सोनी देवी का कहना है कि आरोपियों ने उनके घर आकर 10 दिनों के भीतर केस वापस लेने की धमकी दी है, अन्यथा उन्हें और उनके बेटे को जान से मारने की बात कही है.डर के कारण सोनी देवी अपने परिवार के साथ लगातार जगह बदल-बदलकर छिपकर रहने को मजबूर हैं. उन्होंने DIG से सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की है, ताकि उनके परिवार की जान बचाई जा सके
इस मामले की प्रतिलिपि नवगछिया के SP, ASP और SDPO को भी भेजी गई है

यह भी पढ़ें: भागलपुर SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, रिश्वत लेते दो कर्मी गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

झारखंड

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के हाथ को मजबूत करेगा झारखंड मुक्ति मोर्चा, हेमंत सोरेन करेंगे प्रचार 

झारखंड

बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के हाथ को मजबूत करेगा झारखंड मुक्ति मोर्चा, हेमंत सोरेन करेंगे प्रचार 

26 लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का मिलेगा लाभ, लोहरदगा DC की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में निर्णय

झारखंड

26 लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का मिलेगा लाभ, लोहरदगा DC की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में निर्णय

Ranchi University: रांची विश्वविद्यालय की नई कुलपति नियुक्त की गई प्रो. सरोज शर्मा

झारखंड

Ranchi University: रांची विश्वविद्यालय की नई कुलपति नियुक्त की गई प्रो. सरोज शर्मा

गांडेय के टोप्पया में सड़क को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, किया प्रदर्शन, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

झारखंड

गांडेय के टोप्पया में सड़क को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, किया प्रदर्शन, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी