बेगूसराय में बीएससी नर्सिंग छात्र की हत्या, इलाके में मचा कोहराम, मौके पर पहुंचे एसपी मनीष

बेगूसराय में बीएससी नर्सिंग छात्र की हत्या, इलाके में मचा कोहराम, मौके पर पहुंचे एसपी मनीष

बेगूसराय में बीएससी नर्सिंग छात्र की हत्या इलाके में मचा कोहराम मौके पर पहुंचे एसपी मनीष

संजय कुमार/न्यूज11  भारत 

बेगूसराय/डेस्क:  बेगूसराय जिला अंतर्गत खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के नरूलापुर में, बदमाशों ने एक बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान सागी पंचायत के बारा गांव, वार्ड नंबर 5 निवासी योगेंद्र पासवान का 20 वर्षीय पुत्र, बादल कुमार उर्फ प्रियांशु राज के रूप में हुई है. प्रियांशु दरभंगा जिले में रहकर बीएससी नर्सिंग कर रहा था, और कल ही एग्जाम देकर गांव आया था. परिजनों ने बताया कि प्रियांशु के सिर में चार गोली मारी गई है, और चाकू से भी प्रहार किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय एसपी मनीष घटना स्थल पर पहुंचे, और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गए.

मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है. पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा, एक बाइक और एक मोबाइल बरामद किया है. वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है. और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. मीडिया कर्मियों के पूछे गए सवाल पर एसपी मनीष ने बताया , घटना कैसे हुई इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. फिलहाल जांच जारी है, जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा, कि आखिर हत्या का कारण क्या था और कैसे हुई.

यह भी पढ़ें: भागलपुर पहुंचे बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, आम बजट को बताया विकासोन्मुख

संबंधित सामग्री

मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम की सफलता, झारखण्ड को फाइलेरिया मुक्त बनायेंगी: इरफ़ान अंसारी 

झारखंड

मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम की सफलता, झारखण्ड को फाइलेरिया मुक्त बनायेंगी: इरफ़ान अंसारी 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री, भारत सरकार एवं इरफ़ान अंसारी ने किया वर्चुअल शुभारंभ   

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होने तक लोकसभा नहीं जाएंगे स्पीकर ओम बिरला, कार्यवाही से बनाई दूरी 

देश-विदेश

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होने तक लोकसभा नहीं जाएंगे स्पीकर ओम बिरला, कार्यवाही से बनाई दूरी 

भरनो में फाइलेरिया मुक्ति कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बीडीओ अरुण कुमार सिंह हुए शामिल

झारखंड

भरनो में फाइलेरिया मुक्ति कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बीडीओ अरुण कुमार सिंह हुए शामिल

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र–राज्य की समन्वय बैठक, 2027 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य

झारखंड

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र–राज्य की समन्वय बैठक, 2027 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य

मेदिनीनगर के बैरिया क्षेत्र में अरुणा शंकर का शक्ति प्रदर्शन,

झारखंड

मेदिनीनगर के बैरिया क्षेत्र में अरुणा शंकर का शक्ति प्रदर्शन, 'एयर कंडीशनर' छाप के लिए मांगा जनसमर्थन