लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या मामले का क्रूर वीडियो आया सामने, जांच में जुटी पुलिस

लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या मामले का क्रूर वीडियो आया सामने, जांच में जुटी पुलिस

लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या मामले का क्रूर वीडियो आया सामने जांच में जुटी पुलिस

अविनाश श्रीवास्तव/न्यूज11  भारत

रोहतास/डेस्क:  रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरादाबाद गांव में बीते मंगलवार को एक व्यक्ति की दिनदहाड़े हुई हत्या मामले का बेहद विचलित करने वाला एक वीडियो सामने आया है. दरअसल इस जघन्य अपराध में शामिल सभी आरोपियों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी है, जो कैमरे में कैद हो चुकी है और अब विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रही है.

क्रूरता की सारी हदें पार

मुरादाबाद गांव के समीप सासाराम-चौसा पथ पर कुछ लोग एक व्यक्ति को बेरहमी से पीटते हुए वीडियो में साफ देखे जा सकते हैं. हमलावर पीड़ित के एक पैर में रस्सी बांधकर बीच सड़क पर उसे घसीट रहे हैं, जबकि अन्य लोग उसपर लाठी डंडे बरसा रहे हैं. दरअसल हमलावरों के सिर पर खून सवार था और उन्होंने क्रूरता की सारी हदें पार कर मानवता को भी शर्मशार कर दिया है.

तमाशबीन बने रहे लोग

वहीं बीच सड़क पर दिन दहाड़े हुई इस घटना की सबसे दुखद बात यह रही कि लोगों ने सिर्फ तमाशा देखा. किसी ने आगे बढ़कर हमलावरों को रोकने या पीड़ित को बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई. युवक जान बचाने की लगातार गुहार लगाता रहा, लेकिन सड़क से गुजर रहे लोगों की भीड़ ने भी मदद नहीं की. बता दें कि वायरल वीडियो घटनास्थल के समीप स्थित एक मकान की खिड़की से बनाया गया है, जो खूब वायरल हो रहा है.

दो गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

मामले में सदर डीएसपी टू कुमार वैभव ने बताया कि वायरल वीडियो मुरादाबाद में हुई हत्या की घटना से जुड़ा है, जिसमें पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि घटना में संलिप्त अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है तथा कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया है.

यह भी पढ़ें: रोहतास में थार ने मचाया हाहाकार, बाइक सवार को 50 मीटर दूर तक घसीटा, दो की मौत, एक घायल

संबंधित सामग्री

सभी घरों पर बीएलओ की जानकारी वाली स्टीकर लगाना सुनिश्चित करें: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

झारखंड

सभी घरों पर बीएलओ की जानकारी वाली स्टीकर लगाना सुनिश्चित करें: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ एवं डुप्लिकेट की सूची को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए–2 से अभिप्रमाणित अवश्य कर लें

पोटका में भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने प्रखंड कार्यालय पर बोला हमला, प्रदर्शन कर जताया व

झारखंड

पोटका में भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने प्रखंड कार्यालय पर बोला हमला, प्रदर्शन कर जताया व

भरनो में पंचायत भवन से पीडीएस दुकान तक एलआरडीसी का औचक निरीक्षण, गंदगी व लापरवाही पर जताई नाराजगी

झारखंड

भरनो में पंचायत भवन से पीडीएस दुकान तक एलआरडीसी का औचक निरीक्षण, गंदगी व लापरवाही पर जताई नाराजगी

चंदवा के पन्नाटॉड में घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर की बैटरी हुए चोरी, पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर लगाई मदद की गुहार

झारखंड

चंदवा के पन्नाटॉड में घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर की बैटरी हुए चोरी, पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर लगाई मदद की गुहार

नालंदा में अंधविश्वास में मौसी ने ली मासूम की जान, मोबाइल चोरी के शक में की हत्या

बिहार

नालंदा में अंधविश्वास में मौसी ने ली मासूम की जान, मोबाइल चोरी के शक में की हत्या

बिहार के नालंदा में मोबाइल चोरी के संदेह में मौसी ने अपनी बहन के मासूम बेटे की हत्या कर दी। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने इसका खुलासा किया है।