स्कॉर्पियो से 1230 बोतल नेपाली शराब जब्त; दो तस्कर गिरफ्तार : सुपौल में नेपाल से...

स्कॉर्पियो से 1230 बोतल नेपाली शराब जब्त; दो तस्कर गिरफ्तार : सुपौल में नेपाल से लाई जा रही थी एक लाख की शराब

स्कॉर्पियो से 1230 बोतल नेपाली शराब जब्त दो तस्कर गिरफ्तार  सुपौल में नेपाल से लाई जा रही थी एक लाख की शराब

न्यूज11  भारत

सुपौल/डेस्क:  सुपौल जिले के भपटियाही थाना की पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नेपाली शराब की खेप बरामद की है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने एक स्कॉर्पियो से 1230 बोतल नेपाली शराब जब्त की है, जिसकी कुल मात्रा लगभग 369 लीटर बताई जा रही है. इस मामले में दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है.

जानकारी के अनुसार, भपटियाही पुलिस ने सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एनएच-27 पर सरायगढ़ गांव के पास नाकेबंदी की. इसी दौरान टोल प्लाजा की दिशा से आ रही एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान वाहन से 41 पेटियों में पैक 1230 बोतल ‘दिलवाले’ ब्रांड की नेपाली शराब बरामद हुई, जिसे 12 बोरों में छिपाकर ले जाया जा रहा था.

पुलिस ने मौके से स्कॉर्पियो नंबर DL4CNB 3574 को भी जब्त कर लिया है. जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है. इस मामले में गिरफ्तार दोनों तस्करों की पहचान चालक सरोज कुमार यादव और अभिनंदन कुमार के रूप में हुई है. दोनों आरोपी सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकचंद चकला वार्ड नंबर-03 के निवासी बताए जा रहे हैं.

भपटियाही थानाध्यक्ष प्राजेश कुमार दुबे ने बताया कि जब्त की गई स्कॉर्पियो टोल प्लाजा की ओर से आ रही थी और राघोपुर की दिशा में जा रही थी. प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि तस्कर नेपाल से शराब लाकर बिहार के विभिन्न इलाकों में आपूर्ति करने की योजना में थे. 

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की जांच तेज कर दी गई है.

यह भी पढ़ें: नवादा में अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का छठा संस्करण संपन्न, दीपक तिजोरी की उपस्थिति में 2300 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन

संबंधित सामग्री

छपरा में युवक की हत्या,  अस्पताल ने जाने के क्रम में मौत, लोग ने की सड़क जाम, गिरफ्तारी की मांग

बिहार

छपरा में युवक की हत्या, अस्पताल ने जाने के क्रम में मौत, लोग ने की सड़क जाम, गिरफ्तारी की मांग

लेवी वसूली के मामले में जेल में बंद टीएसपीसी माओवादी साहिल अंसारी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज  

झारखंड

लेवी वसूली के मामले में जेल में बंद टीएसपीसी माओवादी साहिल अंसारी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज  

सम्मान समारोह में सासाराम पहुंचे संजय सरावगी, विपक्ष पर जमकर बरसे

राजनीति

सम्मान समारोह में सासाराम पहुंचे संजय सरावगी, विपक्ष पर जमकर बरसे

अबुआ अधिकार मंच के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी से की मुलाकात

झारखंड

अबुआ अधिकार मंच के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी से की मुलाकात

झारखंड में पर्यावरण संरक्षण में कोयला उपक्रमों की भविष्य की भूमिका पर हुई सार्थक चर्चा

देवघर: जनता दरबार में जन समस्याओं के समाधान को लेकर अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

झारखंड

देवघर: जनता दरबार में जन समस्याओं के समाधान को लेकर अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

अपर समाहर्ता ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान