Tata Capital IPO: इंतजार हुआ खत्म.. अब सिर्फ 15000 रूपए से भी कम में बने टाटा कं...

Tata Capital IPO: इंतजार हुआ खत्म.. अब सिर्फ 15000 रूपए से भी कम में बने टाटा कंपनी के प्रॉफिट पार्टनर

tata capital ipo इंतजार हुआ खत्म अब सिर्फ 15000 रूपए से भी कम में बने टाटा कंपनी के प्रॉफिट पार्टनर

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
देश के सबसे बड़े बिजनेस घरानों में से एक टाटा ग्रुप का बहुप्रतीक्षित Tata Capital IPO आखिरकार निवेशकों के लिए ओपन हो चुका हैं. इस साल का सबसे बड़ा आईपीओ होने जा रहा यह इश्यू लगभग 15,512 करोड़ रुपये का है और इसमें निवेशकों के लिए आकर्षक अवसर मौजूद हैं. निवेशक इस तीन दिन के इश्यू में 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक अपनी बोली लगा सकते हैं. आईपीओ के जरिए टाटा कैपिटल 47,58,24,280 शेयरों के लिए बोली आमंत्रित कर रही हैं. इसमें से 21 करोड़ फ्रेश शेयर होंगे, जिनकी कुल वैल्यू 6,856 करोड़ रुपये है जबकि 26.58 करोड़ शेयर ओएफएस (Offer For Sale) के तहत बेचे जाएंगे, जिनकी कीमत 8,665.87 करोड़ रुपये हैं. इस हिसाब से कुल इश्यू साइज 15,511.87 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता हैं.


प्राइस बैंड और लॉट साइज
टाटा कैपिटल ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 310 से 326 रुपये प्रति शेयर तय किया हैं. इसका मतलब यह है कि निवेशक न्यूनतम 46 शेयरों के लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं. इस लॉट साइज के अनुसार, अपर प्राइस बैंड पर 14,996 रुपये निवेश कर निवेशक इस बड़े फाइनेंशियल हाउस का हिस्सा बन सकते हैं. यदि कोई निवेशक रिटेल कैटेगरी में अधिकतम निवेश करना चाहे, तो वह 13 लॉट यानी 598 शेयरों के लिए बोली लगा सकता है, जो कुल 1,94,948 रुपये का निवेश होगा. बाजार में आईपीओ के ग्रे मार्केट प्रीमियम को देखते हुए, शेयर 333.5 रुपये पर ट्रेड कर रहा है, जो निवेशकों के लिए लाभ का संकेत देता हैं.


एंकर निवेशकों के लिए पहले ही खुला था इश्यू
बीते शुक्रवार को टाटा कैपिटल का आईपीओ पहले ही एंकर निवेशकों के लिए ओपन किया गया था. इस चरण में 14,23,87,284 शेयर ऑफर किए गए थे, जिनकी कुल वैल्यू 4,641.83 करोड़ रुपये थी. इस तरह यह आईपीओ बड़े निवेशकों और रिटेल दोनों के लिए अवसर प्रदान कर रहा हैं.

यह भी पढ़े: गाजा पीस प्लान पर ट्रंप का आखिरी अल्टीमेटम, कहा- अगर हमास ने सत्ता छोड़ने से किया इनकार तो पूरी तरह कर देंगे तबाह


लिस्टिंग और अलॉटमेंट
आईपीओ के अलॉटमेंट की प्रक्रिया 9 अक्टूबर से शुरू होगी. इसके बाद शेयर की संभावित लिस्टिंग की तारीख 13 अक्टूबर तय की गई हैं. शेयर मार्केट में लिस्टिंग के बाद निवेशक सीधे लाभ का हिस्सा बन सकेंगे, और अपने निवेश पर अच्छा रिटर्न देख सकते हैं.


पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन
टाटा कैपिटल की FY26 की पहली तिमाही के आंकड़े भी निवेशकों को उत्साहित करने वाले हैं. इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 1,041 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही के 472 करोड़ रुपये के मुकाबले लगभग दोगुना हैं. इसके अलावा कंपनी की कुल आय भी बढ़कर 7,692 करोड़ रुपये हो गई, जो जून 2024 की तिमाही में 6,557 करोड़ रुपये थी. विश्लेषकों का मानना है कि इस शानदार वित्तीय प्रदर्शन और मजबूत ब्रांड वैल्यू के कारण टाटा कैपिटल का आईपीओ रिटेल और एंकर दोनों निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प साबित हो सकता हैं.


क्यों करें निवेश?
टाटा कैपिटल के आईपीओ में निवेश करने से न केवल निवेशक टाटा ग्रुप के हिस्सेदार बनेंगे, बल्कि भविष्य में होने वाले लाभ में भी उनकी हिस्सेदारी सुनिश्चित होगी. 15,000 रुपये से कम निवेश से भी इस कंपनी का हिस्सा बनना संभव है, जिससे छोटे और मझोले निवेशक भी इस इश्यू में भाग ले सकते हैं.
 

Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्यों के लिए प्रदान किया गया है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए. पहले कृपया अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें.

संबंधित सामग्री

साहिबगंज: मनौव्वर बना मनोहर, नाम बदलकर शादी! मंदिर से मुस्लिम युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

झारखंड

साहिबगंज: मनौव्वर बना मनोहर, नाम बदलकर शादी! मंदिर से मुस्लिम युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

साहिबगंज जिले में एक मुस्लिम युवक ने अपना नाम बदलकर एक नाबालिग हिन्दू लड़की से शादी रचाई, लेकिन मौके पर तुरंत पुलिस पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया.

NEET-UG 2026 Result: 11.21 लाख अभ्यार्थी सफल,  सहर्ष कुमार गुप्ता बनें झारखंड टॉपर

झारखंड

NEET-UG 2026 Result: 11.21 लाख अभ्यार्थी सफल,  सहर्ष कुमार गुप्ता बनें झारखंड टॉपर

NEET-UG 2026 का परिणाम जारी हो गया है. झारखंड के सहर्ष कुमार गुप्ता 99.977 परसेंटाइल के साथ स्टेट टॉपर बनें हैं. इसके अलावा जेवीएम श्यामली के छात्रों ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया है.

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

झारखंड

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

राजधानी रांची समेत कई जिलों में आज झमाझम बारिश की संभावना जताई गयी है. वहीं कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

झारखंड

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

एनटीए ने घोषित किए दोबारा आयोजित परीक्षा के परिणाम, मेडिकल एडमिशन प्रक्रिया को मिलेगी रफ्तार

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

देश-विदेश

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

भगवान जगन्नाथ के दर्शन और रथ खींचने के दौरान बढ़ी भीड़, कई श्रद्धालु हुए घायल