Stock Market on Election Day: चुनावी नतीजों से पहले बाजार को ग्रीन सिग्नल, सेंसे...

Stock Market on Election Day: चुनावी नतीजों से पहले बाजार को ग्रीन सिग्नल, सेंसेक्स-निफ्टी में दिख सकती है तेजी

stock market on election day चुनावी नतीजों से पहले बाजार को ग्रीन सिग्नल सेंसेक्स-निफ्टी में दिख सकती है तेजी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
देश के पांच राज्यों- पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज सामने आ रहे हैं. इन नतीजों का असर सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है बल्कि शेयर बाजार की चाल भी इससे प्रभावित हो सकती हैं. निवेशक हर अपडेट पर नजर बनाए हुए है क्योंकि राजनीतिक स्थिरता बाजार के रुख को तय करने में अहम भूमिका निभाती हैं.

सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी हैं. शुरुआती रुझानों के साथ ही बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता हैं. खासकर पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों पर निवेशकों की नजर सबसे ज्यादा टिकी हुई है, जहां 293 सीटों पर मुकाबला हुआ हैं. 

पिछले हफ्ते गिरावट, आज रिकवरी के संकेत
बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार दबाव में नजर आया था. BSE Sensex 582 अंक गिरकर 76,913 पर बंद हुआ, जबकि NSE Nifty 50 180 अंकों की गिरावट के साथ 23,997 पर क्लोज हुआ. हालांकि, सोमवार को बाजार में इस गिरावट पर ब्रेक लगने के संकेत मिल रहे हैं.

Gift Nifty दे रहा पॉजिटिव संकेत
भारतीय बाजार के लिए अहम संकेतक Gift Nifty बढ़त के साथ 24,240 के स्तर पर कारोबार करता दिखा. इसे घरेलू बाजार के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है, जिससे आज सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखने को मिल सकती हैं. वैश्विक संकेत भी बाजार के पक्ष में नजर आ रहे हैं. Nikkei 225 करीब 250 अंकों की बढ़त के साथ 59,515 पर ट्रेड कर रहा हैं. वहीं Hang Seng Index 380 अंकों की तेजी के साथ 26,150 के स्तर पर पहुंच गया हैं. इसके अलावा KOSPI में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला और यह करीब 3.9% की बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया. यूरोपीय बाजारों में DAX और CAC 40 भी मजबूती के संकेत दे रहे हैं. 

चुनावी नतीजों से तय होगा बाजार का मूड
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, इस सप्ताह शेयर बाजार की दिशा कई फैक्टर्स पर निर्भर करेगी, जिनमें चुनाव नतीजे सबसे अहम हैं. अगर नतीजे स्थिर और स्पष्ट जनादेश की ओर इशारा करते है तो बाजार में तेजी का माहौल बन सकता हैं. वहीं, अगर परिणाम त्रिशंकु या अनिश्चितता वाले होते हैं, तो उतार-चढ़ाव बढ़ सकता हैं. 

(डिस्क्लेमर- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

यह भी पढ़े: West Bengal Chunav Result 2026 LIVE: बंगाल की सत्ता पर होगा किसका कब्जा? ममता बनर्जी या BJP.. आज होगा फैसला
 

संबंधित सामग्री

गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजा की खरीद-बिक्री करने वाले 4 आरोपियों को गढ़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार 

झारखंड

गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजा की खरीद-बिक्री करने वाले 4 आरोपियों को गढ़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार 

गढ़वा DC ने सोन–कनहर परियोजना की प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक, लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश

झारखंड

गढ़वा DC ने सोन–कनहर परियोजना की प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक, लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश

गढ़वा DC अनन्य मित्तल के निर्देश पर वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, बुजुर्गों ने जताया संतोष

झारखंड

गढ़वा DC अनन्य मित्तल के निर्देश पर वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, बुजुर्गों ने जताया संतोष

DSWO ने नगर ऊंटारी स्थित NGO संचालित आश्रय गृह का किया निरीक्षण

गढ़वा उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

झारखंड

गढ़वा उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

राजस्व संबधित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अंदर करें पूर्ण: उपायुक्त

लातेहार जिले में आंधी-बारिश और वज्रपात का कहर, दो की मौत, चार घायल

झारखंड

लातेहार जिले में आंधी-बारिश और वज्रपात का कहर, दो की मौत, चार घायल