GST 2.0 का असर: Royal Enfield की ये बाइक्स हुई सस्ती, Goan Classic से लेकर Bullet 350 तक है शामिल

GST 2.0 का असर: Royal Enfield की ये बाइक्स हुई सस्ती, Goan Classic से लेकर Bullet 350 तक है शामिल

gst 20 का असर royal enfield की ये बाइक्स हुई सस्ती goan classic से लेकर bullet 350 तक है शामिल

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 
मोटरसाइकिल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी हैं. केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में लागू किए गए नए GST नियमों के तहत 350 सीसी तक की मोटरसाइकिलों पर टैक्स 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया हैं. इस फैसले का सबसे बड़ा फायदा रॉयल एनफील्ड की लोकप्रिय 350 सीसी रेंज की बाइक्स को हुआ हैं. कंपनी की यह लाइन-अप अब पहले से कहीं अधिक किफायती हो गई हैं.

Royal Enfield Goan Classic 350
लेटेस्ट और सबसे स्टाइलिश Royal Enfield Goan Classic 350 अब बॉबर लुक में उपलब्ध है, जो खासकर युवाओं को आकर्षित करता हैं. नई GST दरों के बाद इस बाइक की कीमत में लगभग 20 हजार रुपए तक की कटौती हुई हैं.
नई कीमत: ₹2,17,934 – ₹2,20,716

Royal Enfield Classic 350
कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक Classic 350 भी अब और सस्ती हो गई हैं. टॉप-एंड एमराल्ट ग्रीन वेरिएंट में कीमत में 19 हजार रुपए तक की कटौती की गई हैं. आरामदायक राइड और दमदार थम्प के लिए मशहूर यह बाइक अब पहले से ज्यादा वैल्यू फॉर मनी साबित हो रही हैं.

नई कीमत: ₹1,81,118 – ₹2,15,750

Royal Enfield Bullet 350
Royal Enfield की पहचान मानी जाने वाली Bullet 350 के टॉप वेरिएंट ब्लैक गोल्ड में कीमत में 18 हजार रुपए तक की कटौती हुई हैं. क्लासिक स्टाइल और सिग्नेचर थम्प के कारण यह बाइक हमेशा से ही राइडर्स की पसंद रही हैं.
नई कीमत: ₹1,62,161 – ₹2,02,049

Royal Enfield Meteor 350
लंबी दूरी के सफर के लिए लोकप्रिय Meteor 350 अब और भी आकर्षक हो गई हैं. टॉप सुपरनोवा ट्रिम में 16,000 रुपए तक की कटौती हुई हैं. हाल ही में 2025 अपडेट में नए कलर और फीचर्स भी शामिल किए गए हैं.

नई कीमत: ₹1,95,762 – ₹2,15,883

Royal Enfield Hunter 350
लाइन-अप की सबसे कॉम्पैक्ट और बजट-फ्रेंडली Hunter 350 की कीमत में लगभग 15,000 रुपए तक की कमी हुई हैं. शहरों में युवा राइडर्स के बीच इसकी डिमांड अब और बढ़ने की संभावना हैं.
नई कीमत: ₹1,37,640 – ₹1,66,883

GST 2.0 के बाद इन बाइक की कीमत में हुई कटौती रॉयल एनफील्ड के लिए ग्राहकों को लुभाने का बड़ा मौका बन गई हैं. चाहे क्लासिक थम्प पसंद हो या क्रूजर की लंबी दूरी की राइड, अब 350 यह भी पढ़े:सीसी रेंज की बाइक्स पहले से ज्यादा किफायती और आकर्षक विकल्प बन गई हैं.

यह भी पढ़े: गाजा में शांति की दिशा में बड़ा कदम! PM मोदी ने ट्रंप की सराहना की

संबंधित सामग्री

भागलपुर में रात 10 बजे के बाद डीजे पर सख्त प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर डीजे सेट होगा जब्त

बिहार

भागलपुर में रात 10 बजे के बाद डीजे पर सख्त प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर डीजे सेट होगा जब्त

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल, एक की मौत

बिहार

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल, एक की मौत

समस्तीपुर में जमीनी विवाद, पड़ोसी ने दंपती और उसके परिवार पर किया हमला, 4 घायल

बिहार

समस्तीपुर में जमीनी विवाद, पड़ोसी ने दंपती और उसके परिवार पर किया हमला, 4 घायल

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन आज, सदन में पेश होगा द्वितीय अनुपूरक बजट 

झारखंड

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन आज, सदन में पेश होगा द्वितीय अनुपूरक बजट 

रांची में फर्जी आरटीओ चालान लिंक से 4.28 लाख की साइबर ठगी, टाटीसिलवे निवासी पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत

झारखंड

रांची में फर्जी आरटीओ चालान लिंक से 4.28 लाख की साइबर ठगी, टाटीसिलवे निवासी पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत