RBI ने कैंसिल किया Paytm पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस, जमाकर्ताओं में मचा हड़कम्प 'उ...

RBI ने कैंसिल किया Paytm पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस, जमाकर्ताओं में मचा हड़कम्प 'उनके जमा पैसों का अब क्या होगा'

rbi ने कैंसिल किया paytm पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस जमाकर्ताओं में मचा हड़कम्प उनके जमा पैसों का अब क्या होगा

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: यह खबर Paytm पेमेंट्स बैंक से जुड़े ग्राहकों के लिए बेहद खास और बहुत बड़ी है. दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Paytm पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है. आरबीआई के निर्देशों के अनुसार, यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. फिलहाल RBI के इस फैसले को लेकर Paytm पेमेंट्स बैंक न्यायालय का रुख कर सकता है. खबर है कि Paytm पेमेंट्स बैंक मामले को लेकर हाईकोर्ट  जायेगा.

बता दें कि RBI ने Paytm पेमेंट्स बैंक के खिलाफ ऐसा एक्शन पहली बार नहीं लिया है. आरबीआई ने यह महसूस करने के बाद कि बैंक का काम सही तरीके से नहीं चल रहा है, उसने यह सख्ती बरती है. इतना ही नहीं, आरबीआई  ने यह महसूस करने के बाद कि मैनेजमेंट ठीक सेकाम नहीं कर रहा और न ही शर्तों का पालन ठीक से किया जा रहा है, उसने यह कदम उठाया है.RBI इससे पहले 2022 में भी बैंक को नए ग्राहक जोड़ने पर रोक लगा चुका है.

Paytm पेमेंट्स बैंक ने जमाकर्ताओं को किया आश्वस्त

Paytm पेमेंट्स बैंक को आरबीआई द्वारा बैन किये जाने की खबर के बाद जमाकर्ताओं के बीच हड़कम्प मच गया है कि उनके पैसों का अब क्या होगा. मगर पेटीएम पेमेंट्स बैंक के ऑफिशियल पोर्टल पर एक सूचना दिखाई जा रही है. जिसमें बताया जा रहा है कि जमाकर्ताओं का पैसा सुरक्षित है. सभी जमाकर्ताओं का पैसा लौटाने के लिए उसके पास पर्याप्त फंड है.

RBI ने भी Paytm पेमेंट्स बैंक के जमाकर्ताओं को शांत रहने के लिए कहा है कि उनकी रकम वापस कर दी जाएगी. पेटीएम यह पैसा किस तरह से जमाकर्ताओं को लौटाएगा इस सम्बंध में कोई जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है और न ही Paytm पेमेंट्स बैंक ने भी ऐसी कोई सूचना अपनी साइट पर दी है. सम्भव है कि कंपनी जल्द इस बारे में डिटेल्स जारी करेगी.

यह भी पढ़ें: 'राहुल गांधी भारत के दुश्मन और चीन के एजेंट हैं'! भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने नेता प्रतिपक्ष पर किया जोरदार हमला

संबंधित सामग्री

रंकानी स्टेडियम बना शराबियों का अड्डा, हर रात होता है शराबियों का जमावड़ा, चारों तरफ बिखरी पड़ी हैं टूटी हुई बोतलें

झारखंड

रंकानी स्टेडियम बना शराबियों का अड्डा, हर रात होता है शराबियों का जमावड़ा, चारों तरफ बिखरी पड़ी हैं टूटी हुई बोतलें

ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम की शुरुआत 1 जुलाई से, 125 दिनों का रोजगार ग्रामीण आजीविका करेगा सशक्

देश-विदेश

ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम की शुरुआत 1 जुलाई से, 125 दिनों का रोजगार ग्रामीण आजीविका करेगा सशक्

जी राम जी में रोजगार और आजीविका देने के लिए ₹95,692 करोड़ का किया गया है आवंटन

लातेहार और टोरी को मिली बड़ी रेल सुविधा, दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी

झारखंड

लातेहार और टोरी को मिली बड़ी रेल सुविधा, दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी

देश में न्याय व्यवस्था हुई मॉडर्न! AI की मदद से नया डिजिटल प्लेटफॉर्म न्याय प्रक्रिया को करेगा फास्ट! सुप्रीम कोर्ट ने क

देश-विदेश

देश में न्याय व्यवस्था हुई मॉडर्न! AI की मदद से नया डिजिटल प्लेटफॉर्म न्याय प्रक्रिया को करेगा फास्ट! सुप्रीम कोर्ट ने क

पहली बार विधानसभा पहुंचे CM विजय, विधानसभा सत्र में हुए शामिल,  विधायक के तौर पर ली शपथ, त्रिची ईस्ट सीट को छोड़ा

देश-विदेश

पहली बार विधानसभा पहुंचे CM विजय, विधानसभा सत्र में हुए शामिल, विधायक के तौर पर ली शपथ, त्रिची ईस्ट सीट को छोड़ा