मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना-चांदी में भारी गिरावट, चांदी 15,000 टूटी, सोना 8,000 रूपए लुढ़का

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना-चांदी में भारी गिरावट, चांदी 15,000 टूटी, सोना 8,000 रूपए लुढ़का

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना-चांदी में भारी गिरावट चांदी 15000 टूटी सोना 8000 रूपए लुढ़का

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
आज सोमवार को हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी और सोना दोनों ही कीमतों में भारी गिरावट के साथ खुले, जहां चांदी एक झटके में 15,000 रूपए से ज्यादा सस्ती हो गई, वहीं सोने के दाम भी 8,000 रूपए से अधिक गिर गए. शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं में 5% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई.

MCX पर 5 मई एक्सपायरी वाली चांदी का भाव पिछले बंद 2,26,772 रूपए प्रति किलो से गिरकर 2,11,729 रूपए पर आ गया यानी एक दिन में 15,043 रूपए की बड़ी गिरावट दर्ज हुई. अगर पुराने रिकॉर्ड से तुलना करें, तो 29 जनवरी को चांदी ने 4,20,048 रूपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ था, जिससे अब तक इसमें ₹2 लाख से ज्यादा की गिरावट आ चुकी हैं.

युद्ध के बाद लगातार गिर रहे दाम
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद से ही सोना-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही हैं. 27 फरवरी को चांदी 2,82,644 रूपए प्रति किलो थी, जो अब तक 70,000 रूपए से ज्यादा सस्ती हो चुकी हैं. सोने की कीमतों में भी तेज गिरावट जारी हैं. MCX पर 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला 24 कैरेट सोना शुक्रवार को 1,44,492 रूपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, लेकिन सोमवार को गिरकर 1,36,403 रूपए पर पहुंच गया यानी एक ही दिन में 8,089 रूपए की गिरावट दर्ज हुई.

हाई लेवल से 50 हजार से ज्यादा नीचे
अगर सोने के ऑल टाइम हाई की बात करें, तो 29 जनवरी को इसका भाव 1,93,096 रूपए प्रति 10 ग्राम था. मौजूदा कीमत से तुलना करें तो सोना अब तक 56,000 रूपए से ज्यादा टूट चुका हैं. वहीं 27 फरवरी के 1,62,104 रूपए के स्तर से भी इसमें 25,000 रूपए से ज्यादा की गिरावट आई हैं.

क्यों गिर रहे है सोना-चांदी के दाम?
आमतौर पर वैश्विक तनाव के समय सोना-चांदी सुरक्षित निवेश माने जाते है और इनके दाम बढ़ते हैं, लेकिन इस बार तस्वीर अलग हैं. इसके पीछे कई बड़ी वजहें है- कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में तेजी, डॉलर की मजबूती और ऊंची ब्याज दरें (High Interest Rates डॉलर मजबूत होने से निवेशक सोना-चांदी से दूरी बना रहे है, जिससे कीमतों पर दबाव बढ़ रहा हैं. वहीं महंगाई के खतरे और ग्लोबल अनिश्चितता के बावजूद बाजार में फिलहाल गिरावट का माहौल बना हुआ हैं.

डिस्क्लेमर: सोना-चांदी या इससे जुड़े किसी भी निवेश से पहले वित्तीय विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी हैं.

यह भी पढ़े: शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1600 अंक लुढ़का.. निफ्टी भी बुरी तरह टूटा
 

प्रमुख खबरें