Fastag Rules Change: 15 नवंबर से बदलेंगे फास्टैग नियम! अब UPI से होगा टोल भुगतान...

Fastag Rules Change: 15 नवंबर से बदलेंगे फास्टैग नियम! अब UPI से होगा टोल भुगतान, मशीन खराब हुई तो फ्री एंट्री

fastag rules change 15 नवंबर से बदलेंगे फास्टैग नियम अब upi से होगा टोल भुगतान मशीन खराब हुई तो फ्री एंट्री

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर हैं. केंद्र सरकार ने फास्टैग नियमों में अहम बदलाव कर दिया हैं. ये नया नियम 15 नवंबर, 2025 से लागू होगा. अगर किसी वाहन चालक के पास वैध फास्टैग नहीं है या फिर फास्टैग काम नहीं कर रहा है, तो उसे अब टोल टैक्स का 1.25 गुना भुगतान करना होगा. खास बात यह है कि यह भुगतान यूपीआई (UPI) के जरिए किया जा सकेगा. अभी तक ऐसी स्थिति में चालकों को टोल का दोगुना शुल्क देना पड़ता था.


मशीन खराब तो नहीं देना होगा पैसा
सरकार ने एक और राहत भरा नियम जोड़ा हैं. अगर किसी टोल प्लाजा की मशीन खराब है और फास्टैग स्कैन नहीं हो रहा है, तो वाहन चालक को बिना कोई भुगतान किए ही आगे जाने की अनुमति होगी. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के मुताबिक, इस बदलाव का मकसद नकद लेनदेन को कम करना और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना हैं. सरकार चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा लोग तेज, सुरक्षित और कैशलेस भुगतान प्रणाली का इस्तेमाल करें.


किस पर लागू होगा नया नियम?

  • 15 नवंबर, 2025 से लागू होने वाले इस नियम के तहत सभी प्रकार के वाहन शामिल होंगे.
  • नकद भुगतान करने पर अब भी दोगुना शुल्क देना होगा.
  • जबकि यूपीआई से भुगतान करने पर केवल 1.25 गुना शुल्क लगेगा.

सरकार का कहना है कि इस नियम से न केवल टोल प्लाजा पर ट्रैफिक मैनेजमेंट बेहतर होगा, बल्कि लोगों को एक सुविधाजनक और पारदर्शी भुगतान विकल्प भी मिलेगा.

 
यह भी पढ़े: Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम का कहर! 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

संबंधित सामग्री

NEET-UG 2026 Result: 11.21 लाख अभ्यार्थी सफल,  सहर्ष कुमार गुप्ता बनें झारखंड टॉपर

झारखंड

NEET-UG 2026 Result: 11.21 लाख अभ्यार्थी सफल,  सहर्ष कुमार गुप्ता बनें झारखंड टॉपर

NEET-UG 2026 का परिणाम जारी हो गया है. झारखंड के सहर्ष कुमार गुप्ता 99.977 परसेंटाइल के साथ स्टेट टॉपर बनें हैं. इसके अलावा जेवीएम श्यामली के छात्रों ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया है.

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

झारखंड

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

राजधानी रांची समेत कई जिलों में आज झमाझम बारिश की संभावना जताई गयी है. वहीं कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

झारखंड

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

एनटीए ने घोषित किए दोबारा आयोजित परीक्षा के परिणाम, मेडिकल एडमिशन प्रक्रिया को मिलेगी रफ्तार

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

देश-विदेश

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

भगवान जगन्नाथ के दर्शन और रथ खींचने के दौरान बढ़ी भीड़, कई श्रद्धालु हुए घायल

दाखिल-खारिज में लापरवाही पर कोडरमा के पांच सीओ पर गिरी गाज, वेतन से कटेंगे रुपये

झारखंड

दाखिल-खारिज में लापरवाही पर कोडरमा के पांच सीओ पर गिरी गाज, वेतन से कटेंगे रुपये

30 से 180 दिन तक बिना वैध आपत्ति लंबित मिले आवेदन, पांच अंचल अधिकारियों पर 2.68 लाख का जुर्माना