हॉर्मुज स्ट्रेट खुलने की खबरों के बीच कच्चे तेल की कीमतों ने लगाया गोता! शेयर बा...

हॉर्मुज स्ट्रेट खुलने की खबरों के बीच कच्चे तेल की कीमतों ने लगाया गोता! शेयर बाजार में भी आई हरियाली

हॉर्मुज स्ट्रेट खुलने की खबरों के बीच कच्चे तेल की कीमतों ने लगाया गोता शेयर बाजार में भी आई हरियाली

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरान शांति समझौते की घोषणा और विख्यात अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग हॉर्मुज स्ट्रेट के फिर से खोले जाने की खबरों का असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ा है. एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार के दौरान कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज आई है. कच्चे तेल की कीमतों पर वैश्विक मानकों में बड़ी गिरावट देखी गई है. ब्रेंट क्रूड की कीमत 3.8 फीसदी गिरकर 84.02 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई वहीं, डब्ल्यूटीआई (अमेरिकी क्रूड) की कीमत में 4.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी. अमेरिकी क्रूड की कीमत 81.40 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है. बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष शुरू होने से पहले ब्रेंट क्रूड की कीमत लगभग 70 डॉलर प्रति बैरल थी, जो संघर्ष के 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी.

उधर, शेयर मार्केट से भी अच्छी खबर आ रही है. हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने की खबरों के बाद आज भारतीय शेयर बाजार ने शानदार शुरुआत की है. बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 में 1.4 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स लगभग 1,200 अंकों की बढ़त के साथ 76,725.27 पर जा पहुंचा था. जबकि निफ्टी ने लगभग 360 अंकों की बढ़त लेते हुए 23,984.85 पर खुला.

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ युद्ध खत्म होने और हॉर्मुज खुलने का किया ऐलान, स्विटजरलैंड में दोनों देशों के बीच होगा समझौता

संबंधित सामग्री

एक बार फिर खतरा टला? अमेरिका और ईरान फिर से आएंगे वार्ता की टेबल पर,  इस बार कतर में  होगी

देश-विदेश

एक बार फिर खतरा टला? अमेरिका और ईरान फिर से आएंगे वार्ता की टेबल पर, इस बार कतर में होगी 'महाबैठक'

होर्मुज को लेकर दुनिया की दुविधा होगी दूर!

चार दिनों में ही टूटने के कगार पर अमेरिका-ईरान शांति समझौता! उधर होर्मुज स्ट्रेट बंद, इधर कच्चे तेल की कीमत में उबाल

देश-विदेश

चार दिनों में ही टूटने के कगार पर अमेरिका-ईरान शांति समझौता! उधर होर्मुज स्ट्रेट बंद, इधर कच्चे तेल की कीमत में उबाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बार-बार की धमकी से बार-बार बिगड़ रही बात

बुरी खबर! ईरान ने फिर से हॉर्मुज स्ट्रेट बंद कर कहा- मालवाहक जहाज आसपास भी फटके तो खैर नहीं!

देश-विदेश

बुरी खबर! ईरान ने फिर से हॉर्मुज स्ट्रेट बंद कर कहा- मालवाहक जहाज आसपास भी फटके तो खैर नहीं!

अमेरिका और इजराइल पर लगाया शांति समझौते के उल्लंघन का आरोप

खुलने वाला है हॉर्मुज! डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ युद्ध खत्म होने का किया ऐलान, स्विटजरलैंड में दोनों देशों के बीच हो

देश-विदेश

खुलने वाला है हॉर्मुज! डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ युद्ध खत्म होने का किया ऐलान, स्विटजरलैंड में दोनों देशों के बीच हो

ईरान के यूरेनियम सौंपने और समझौता होने के साथ 60 दिनों के युद्ध विराम की बड़ी खबर! खुलेगा हॉर्मुज स्ट्रेट, मिलेगी राहत!

देश-विदेश

ईरान के यूरेनियम सौंपने और समझौता होने के साथ 60 दिनों के युद्ध विराम की बड़ी खबर! खुलेगा हॉर्मुज स्ट्रेट, मिलेगी राहत!