कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम ने फिर लगाई छलांग, बढ़ने की आशंका के बीच पेट्रोल-डीज...

कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम ने फिर लगाई छलांग, बढ़ने की आशंका के बीच पेट्रोल-डीजल पर की कीमतें फिलहाल स्थिर

कमर्शियल lpg सिलेंडर के दाम ने फिर लगाई छलांग बढ़ने की आशंका के बीच पेट्रोल-डीजल पर की कीमतें फिलहाल स्थिर

न्यूज़ 11 भारत

 राजगंज/डेस्क : आज 1 जून है और महीने की पहली तारीख आम आदमी की जिंदगी में छोटे और बड़े बदलाव लेकर आती ही है. जून महीने की शुरुआत कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम में उछाल से हुई है. देशभर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 42 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने का असर बाहर खाने वालों की जेब पर पड़ना तय है. वहीं पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में जून की पहली तारीख में कोई बदलाव नहीं दिखा है. लेकिन आशंका बनी हुई है क्योंकि इजराइल के लेबनान पर हमले के बाद कच्चे तेलों की कीमत में 2 प्रतिशत का उछाल आ चुका है. 

LPG की कीमतों में इस प्रकार आया है बदलाव

  • 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 42 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ोतरी.
  • छोटे व्यापारियों के इस्तेमाल किए जाने वाले 5 किलोग्राम के फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपये की बढ़ोतरी.
  • कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 1 मई को भी बदलाव किया गया था. 1 मई को तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की काफी भारी बढ़ोतरी की थी. जिससे  इसकी कीमतें 3,000 रुपये पर ज्यादा हो गई थी. उस समय भी 5 किलो वाले ‘छोटू’ सिलेंडर की कीमत 261 रुपये बढ़ी थी.

ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ केन्द्र सरकार ने दी राहत

ईंधन की कीमतों की वृद्धि की खबरों के बीच केन्द्र सरकार ने एक राहत भी दी है. सरकार ने पेट्रोल, डीजल और हवाई जहाज के ईंधन पर लगने वाले एक्सपोर्ट ड्यूटी घटा दिया है, यह 1 जून से प्रभावी हो गया है. 

यह भी पढ़ें: लगातार हो रही बारिश से झारखंड वासियों को गर्मी से मिल रही राहत, मौसम विभाग ने 6 जून तक आंधी-पानी की जताई है सम्भावना

संबंधित सामग्री

विकास की मांग पूरी नहीं हुई तो 26 जून से चूरी परियोजना बंद करने की चेतावनी

झारखंड

विकास की मांग पूरी नहीं हुई तो 26 जून से चूरी परियोजना बंद करने की चेतावनी

संयुक्त ट्रेड यूनियन की गेट मीटिंग, 15 जून के धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान

झारखंड

संयुक्त ट्रेड यूनियन की गेट मीटिंग, 15 जून के धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान

परियोजना प्रधान ने बोकारो थर्मल में डीवीसी निर्मित सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन कर कहा- महंगे मैरेज हॉल के खर्च से छुट्टी

झारखंड

परियोजना प्रधान ने बोकारो थर्मल में डीवीसी निर्मित सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन कर कहा- महंगे मैरेज हॉल के खर्च से छुट्टी

पलामू का ढोढराही गांव बना

झारखंड

पलामू का ढोढराही गांव बना 'विधवाओं का टोला', टीबी ने छीना 20 से अधिक परिवारों से मर्दों का साया

अब सिर्फ बेबस महिलाएं और बच्चे ही बचे

जनता शिवरात्रि महाविद्यालय में आजसू छात्र संघ की तालाबंदी दूसरे दिन भी जारी, छात्रों ने कहा– मांगें पूरी होने तक आंदोलन

झारखंड

जनता शिवरात्रि महाविद्यालय में आजसू छात्र संघ की तालाबंदी दूसरे दिन भी जारी, छात्रों ने कहा– मांगें पूरी होने तक आंदोलन