पेट्रोल में एथेनॉल के बाद डीजल में भी बड़ा प्रयोग करने जा रहा भारत, गडकरी का बड़...

एथेनॉल के बाद आइसोब्यूटेनॉल

पेट्रोल में एथेनॉल के बाद डीजल में भी बड़ा प्रयोग करने जा रहा भारत, गडकरी का बड़ा ऐलान, इंडोनेशिया तो भारत से भी आगे

भारत की पहली फ्लेक्स-फ्यूल पैसेंजर कार के लॉन्च कार्यक्रम में परिवहन मंत्री ने बताया आगे का प्लान

पेट्रोल में एथेनॉल के बाद डीजल में भी बड़ा प्रयोग करने जा रहा भारत गडकरी का बड़ा ऐलान इंडोनेशिया तो भारत से भी आगे

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: भारत में केन्द्र सरकार की E20 यानी पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिलने की योजना को लेकर देश में चर्चा का बाजार गर्म है. इसके समर्थन और विरोध में भी कई बातें सामने आई है. लेकिन भारत अब पेट्रोल से आगे डीजल पर भी बड़ा प्रयोग करने जा रहा है, इसका ऐलान खुद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किया है. उन्होंने डीजल में 15 प्रतिशत आइसोब्यूटेनॉल मिलाने सरकारी योजना का जिक्र किया है. गडकरी के अनुसार, यह पारंपरिक डीजल का एक अच्छा विकल्प बन सकता है. ऐसे करने से भारत की कच्चा तेल काम आयात करना पड़ेगा जिससे विदेशी मुद्रा की भी बचत होगी.

भारत ने एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के लिए उपयुक्त देश की पहली फ्लेक्स-फ्यूल पैसेंजर कार लॉन्च की है. इसी कार्यक्रम में नितिन गडकरी ने यह जानकारी दी है. कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद थे. गडकरी ने बताया कि डीजल में पेट्रोल की तरह एथेनॉल को सीधे नहीं मिलाया जा सकता. इसलिए सरकार एथेनॉल से आइसोब्यूटेनॉल बनाया जाएगा. इस तकनीक पर सरकार काम कर रही है. आइसोब्यूटेनॉल को ही डीजल के साथ मिलाकर इस्तेमाल किया जाएगा.

गडकरी ने बताया कि एथेनॉल और आइसोब्यूटेनॉल का इस्तेमाल कृषि उपकरणों पर किया चुका है. उन्होंने बताया कि दो ऐसे जनरेटर सेट भी लॉन्च किए हैं, जो 100 प्रतिशत एथेनॉल और आइसोब्यूटेनॉल पर चलते हैं. इससे भविष्य में ऐसे इंजनों के विकास करने की राह मिली जो पूरी तरह इन वैकल्पिक ईंधनों पर चल सकें.

गडकरी ने यह भी बताया कि सरकार एथेनॉल, सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (एसएएफ), बायो-सीएनजी, मेथेनॉल, बायोडीजल, एलएनजी, हाइड्रोजन और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी जैसे स्वच्छ ऊर्जा विकल्पों पर भी तेजी से काम कर रहा है.

इंडोनेशिया बायोडीजल पर पहले ही कर चुका है बड़े प्रयोग

केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने केन्द्र सरकार की जिस परियोजना का जिक्र किया है वह कोई नहीं परिकल्पना नहीं है. कई देश इस क्षेत्र में काफी आगे निकल चुके हैं. इंडोनेशिया ने पाम ऑयल से तैयार किए गये बायोडीजल (B50) का इस्तेमाल डीजल में मिलाकर पहले शुरू कर दिया है. इंडोनेशइया पाम ऑयल से बने बायोडीजल का 50 प्रतिशत इस्तेमाल डीजल में मिलाने के लिए कर रहा है. इंडोनेशिया "B50 मिशन" से दुनिया को बता रहा है कि पाम ऑयल सिर्फ खाने के लिए नहीं, फ्यूल भी बन सकता है. इससे उनकी डीजल बिल जीरो होगा. इंडोनेशिया B50 की टेस्टिंग जहाज, ट्रेन, भारी मशीनरी, पावर प्लांट सब पर कर चुका है. इंडोनेशिया अपने गश्ती जहाजों में भी B50 यूज कर रहा है. इंडोनेशिया के ऊर्जा मंत्री बहलील लाहदालिया को तो यहां तक कहना है कि B50 सक्सेस हुआ तो इंडोनेशिया डीजल इंपोर्ट करना पूरी तरह से बंद कर देगा.

यह भी पढ़ें: उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर के असर से 5 से 7 जुलाई तक झारखंड में होगी झमाझम बारिश

संबंधित सामग्री

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

बिहार

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड-8 में सात वर्षीय बच्ची की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी।

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

झारखंड

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

मेदिनीनगर नगर निगम द्वारा इस वर्ष डिज्नीलैंड मेला सैरात की रिकॉर्ड ₹88.50 लाख में की गई नीलामी पर बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

झारखंड

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

भवन तक पहुंचने वाले मार्ग के दोनों ओर उगी घास के कारण मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों को परेशानी

थाना प्रभारी की मुस्तैदी से बची ट्रक चालक की जान, सड़क पर फैला अलकतरा भी कराया साफ

झारखंड

थाना प्रभारी की मुस्तैदी से बची ट्रक चालक की जान, सड़क पर फैला अलकतरा भी कराया साफ

जमशेदपुर की ओर से आ रहे खाली ट्रक ने अलकतरा लदे टैंकर को पीछे से मारी थी जोरदार टक्कर

रांची पुलिस की नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता, तमाड़ थाना क्षेत्र में दो ब्राउन शुगर तस्करों को किया गिरफ्तार

झारखंड

रांची पुलिस की नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता, तमाड़ थाना क्षेत्र में दो ब्राउन शुगर तस्करों को किया गिरफ्तार

तस्करों के पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर, 1 लाख 70 हजार रुपये नकद और अन्य सामान बरामद