बिहार-झारखंड के 224 छात्रों ने मारी बाजी, Reliance Foundation ने की UG और PG के ...

बिहार-झारखंड के 224 छात्रों ने मारी बाजी, Reliance Foundation ने की UG और PG के 5100  स्कॉलरशिप की घोषणा

बिहार-झारखंड के 224 छात्रों ने मारी बाजी reliance foundation ने की ug और pg के 5100  स्कॉलरशिप की घोषणा

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रिलायंस फाउंडेशन ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए अपनी प्रतिष्ठित अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट छात्रवृत्ति के परिणामों की घोषणा कर दी है. इस साल देशभर से चुने गए 5,100 मेधावी छात्रों में बिहार के 133 और झारखंड के 91 छात्रों ने अपनी जगह बनाई है. ये छात्र देशभर के नामचीन शिक्षा संस्थानों में अध्ययनरत हैं. रिलायंस फाउंडेशन की इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों की मदद करना है. इस साल के लिए चुने गए छात्रों में 5,000 स्नातक छात्र और 100 स्नातकोत्तर छात्र शामिल हैं.

इन छात्रों का चयन एक राष्ट्रीय स्तर की प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है. आपको बता दें कि इस साल के चयन के साथ ही रिलायंस फाउंडेशन अब तक कुल 33,471 छात्रवृत्तियां प्रदान कर चुका है. रिलायंस फाउंडेशन की यह योजना न केवल आर्थिक मदद देती है, बल्कि भविष्य की नींव भी तैयार करती है.

स्नातक छात्र: ₹2 लाख तक का अनुदान.
स्नातकोत्तर छात्र: ₹6 लाख तक का अनुदान.
अन्य लाभ: मेंटरशिप, लीडरशिप डेवलपमेंट और ग्लोबल एलुमनाई नेटवर्क तक पहुंच.

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने 2022 में धीरूभाई अंबानी के विजन से प्रेरित होकर 10 वर्षों में 50,000 छात्रवृत्तियां देने का संकल्प लिया था. इस साल के 83% छात्र उन परिवारों से आते हैं जिनकी वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम है. इसमें महिलाओं और दिव्यांग छात्रों को भी प्रमुखता दी गई है. शिक्षा के क्षेत्र में सपनों को नई उड़ान देने वाली रिलायंस फाउंडेशन की यह कोशिश साल दर साल बड़ा अवसर बनकर सामने आ रही है.

ये भी पढ़ें- 2025 में 5G ने बदला भारत का डेटा कंजम्प्शन पैटर्न, JIO के नाम रहा डिजिटल ग्रोथ का साल
 
संबंधित सामग्री

छपरा में युवक की हत्या,  अस्पताल ने जाने के क्रम में मौत, लोग ने की सड़क जाम, गिरफ्तारी की मांग

बिहार

छपरा में युवक की हत्या, अस्पताल ने जाने के क्रम में मौत, लोग ने की सड़क जाम, गिरफ्तारी की मांग

लेवी वसूली के मामले में जेल में बंद टीएसपीसी माओवादी साहिल अंसारी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज  

झारखंड

लेवी वसूली के मामले में जेल में बंद टीएसपीसी माओवादी साहिल अंसारी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज  

सम्मान समारोह में सासाराम पहुंचे संजय सरावगी, विपक्ष पर जमकर बरसे

राजनीति

सम्मान समारोह में सासाराम पहुंचे संजय सरावगी, विपक्ष पर जमकर बरसे

अबुआ अधिकार मंच के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी से की मुलाकात

झारखंड

अबुआ अधिकार मंच के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी से की मुलाकात

झारखंड में पर्यावरण संरक्षण में कोयला उपक्रमों की भविष्य की भूमिका पर हुई सार्थक चर्चा

देवघर: जनता दरबार में जन समस्याओं के समाधान को लेकर अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

झारखंड

देवघर: जनता दरबार में जन समस्याओं के समाधान को लेकर अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

अपर समाहर्ता ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान