न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बिहार में पछुआ हवाओं के चलते ठंड का प्रभाव बना रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, आज प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा. इसके बाद राज्य के उत्तर एवं दक्षिण-पश्चिम भाग के एक या दो स्थानों में वर्षा की संभावना है. वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के अधिकतम तापमान मे कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है, तत्पश्चात अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के अधिकतम तापमान मे 2-4 डिग्री की गिरावट होने की पूर्वानुमान है.
अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के न्यूनतम तापमान मे 1-3°C की गिरावट होने की संभावना है, तत्पश्चात अगले 72 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की वृद्धि होने की पूर्वानुमान है.
इन जिलों में बारिश का पूर्वानुमान
28 जनवरी को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल में बारिश की संभावना है. इस दौरान तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) और बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम साफ रहेगा.
बिहार का मौसम आज साफ रहेगा यानी कोहरे को लेकर आज कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन 29 जनवरी को राज्य के उत्तर और दक्षिण-पश्चिम भाग के जिलों के एक या दो स्थानों मे घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. वहीं, 30 जनवरी को राज्य के उत्तर भाग के जिलों के एक या दो स्थानों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
यह भी पढ़े: Breaking News: जमशेदपुर से बड़ी खबर, लापता उद्यमी कैरव गांधी सकुशल बरामद, पुलिस ने बरही से ढूंढ निकाला