इन्द्रदेव/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: ये खबर बिहार के सहरसा से है, जहां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. सदर थाना क्षेत्र से 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश यश कुमार को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी की कार्रवाई में D.I.U (डिस्ट्रिक्ट इन्वेस्टिगेशन यूनिट) की टीम के साथ सदर डीएसपी की टीम भी शामिल रही.
सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद लगातार छापेमारी अभियान जारी है, जिसमें कई और अहम खुलासे होने की आशंका जताई जा रही है. यश कुमार लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था और उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे है.
हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर सहरसा पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. फिलहाल, पुलिस गिरफ्त में लिए गए बदमाश से गहन पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है.
यह भी पढ़े: Elon Musk का बड़ा दांव, X पर बेस्ट आर्टिकल लिखने पर 1 मिलियन डॉलर का इनाम