भागलपुर में विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद अलर्ट पर प्रशासन, फ्री नाव सेवा शुरू

भागलपुर में विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद अलर्ट पर प्रशासन, फ्री नाव सेवा शुरू

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या 133 के पास सड़क का स्लैब देर रात अचानक टूटकर गंगा नदी में समा गया। इसके बाद प्रशासन की तरफ से यात्रियों के लिए निःशुल्क सरकारी नावों की व्यवस्था की जा रही है।

भागलपुर में विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद अलर्ट पर प्रशासन फ्री नाव सेवा शुरू

संवाददाता सम्मेलन करते प्रदीप कुमार यादव (सीनियर एसपी, भागलपुर) |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
शंभू भगत / भागलपुर:
भागलपुर के लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या 133 के पास सड़क का स्लैब देर रात अचानक टूटकर गंगा नदी में समा गया। घटना के तुरंत बाद पुल पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी जिसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया।

पुल पर आवागम ठप

जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद यादव और उप विकास आयुक्त समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और एहतियात के तौर पर पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया। बाद में समीक्षा भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी ने बताया कि आम लोगों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत नाव सेवा शुरू की जा रही है।

यात्रियों के लिए सरकारी नाव की व्यवस्था 

उन्होंने कहा कि सरकारी नावों की व्यवस्था की जा रही है जिन पर यात्री निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। नाव का संचालन सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही किया जाएगा। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि नाव पर निर्धारित क्षमता का पालन करें और 50 से अधिक लोग सवार न हों ताकि किसी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। 

गंगा घाटों पर मजिस्ट्रेट तैनात

वहीं एसएसपी प्रमोद यादव ने बताया कि गंगा घाटों पर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की भी तैनाती कर दी गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और लोगों की सुविधा व सुरक्षा को लेकर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
 

संबंधित सामग्री

भ्रष्‍टाचार पर EOU का शिकंजा:  इंजीनियर गोपाल कुमार के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

बिहार

भ्रष्‍टाचार पर EOU का शिकंजा: इंजीनियर गोपाल कुमार के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान आय से अधिक संपत्ति के मामले में चलाया जा रही

Bihar News: अब 24 घंटे खुला रहेगा बिहार का यह डाकघर, नाम बदलकर किया गया जनसेवा कनेक्ट

बिहार

Bihar News: अब 24 घंटे खुला रहेगा बिहार का यह डाकघर, नाम बदलकर किया गया जनसेवा कनेक्ट

बिहार के पाटलिपुत्र डाकघर का नाम बदलकर अब जनसेवा कनेक्ट किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अब इस डाकघर में ताला नहीं लगेगा यानी ये डाकघर 24 घंटे खुला रहेगा।

Bihar News: सीएम आवास पर आज बड़ी बैठक, इन जरूरी मुद्दों पर होगी चर्चा

बिहार

Bihar News: सीएम आवास पर आज बड़ी बैठक, इन जरूरी मुद्दों पर होगी चर्चा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज सीएम आवास में बड़ी बैठक करेंगे। इस बैठक में वर्तमान कानून व्यवस्था समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

Bihar News: नवादा में बालू माफिया ने की पुलिस टीम पर फायरिंग, पुलिस को बंदूक दिखाया, फिर ड्राइवर को लेकर फरार हुआ भाई

बिहार

Bihar News: नवादा में बालू माफिया ने की पुलिस टीम पर फायरिंग, पुलिस को बंदूक दिखाया, फिर ड्राइवर को लेकर फरार हुआ भाई

बिहार के नवादा जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गई खनन विभाग की टीम पर बालू माफिया ने गोलीबारी कर दी। यह घटना हिसुआ और गयाजी जिले की सीमा पर लटावर गांव के पास ढाढर नदी में हुई।

Bihar News: सासाराम प्रदर्शनी मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से महिला-बच्चे समेत कई जख्मी

बिहार

Bihar News: सासाराम प्रदर्शनी मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से महिला-बच्चे समेत कई जख्मी

रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम स्थित लंदन थीम मेले में शुक्रवार की रात एक झूला अचानक टूट गया। इस घटना में महिला व बच्चे समेत कई लोग जख्मी हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है।