विक्रमशिला सेतु ध्वस्त: गंगा में समाया 33 मीटर हिस्सा, भागलपुर का सीमांचल से टूटा संर्पक

विक्रमशिला सेतु ध्वस्त: गंगा में समाया 33 मीटर हिस्सा, भागलपुर का सीमांचल से टूटा संर्पक

भागलपुर जिले में गंगा नदी पर बना विक्रमशिला सेतु फिर से खतरे में आ गया है। रविवार आधी रात करीब 12:50 बजे पुल के पिलर नंबर 133 के पास सड़क का एक बड़ा स्लैब अचानक टूटकर गंगा में गिर गया।

विक्रमशिला सेतु ध्वस्त गंगा में समाया 33 मीटर हिस्सा  भागलपुर का सीमांचल से टूटा संर्पक

विक्रमशिला सेतु का 133 नंबर पिलर गंगा में समाया |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
शंभू भगत/भागलपुर
: बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बना विक्रमशिला सेतु एक बार फिर खतरे की जद में आ गया है। आधी रात करीब 12:50 बजे पुल के पिलर नंबर 133 के पास सड़क का एक बड़ा स्लैब अचानक टूटकर गंगा में गिर गया। गनीमत रही कि मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों और प्रशासन की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।

आवागमन ठप

उस समय पुल पर कई वाहन मौजूद थे लेकिन समय रहते सभी को पीछे हटाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।  घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर विक्रमशिला सेतु पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है और पुल के दोनों छोर पर बैरिकेडिंग कर दी गई है।

जांच में  जुटी तकनीकी टीम  

इसके अलावा तकनीकी विशेषज्ञों की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है वहीं एसएसपी प्रमोद यादव ने बताया कि सभी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। अब भागलपुर से नवगछिया और सीमांचल जाने वाले लोगों को मुंगेर और सुल्तानगंज के रास्ते यात्रा करनी होगी विक्रमशिला सेतु उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इसके बंद होने से आम लोगों की आवाजाही और व्यापारिक गतिविधियों पर असर पड़ सकता है फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें

संबंधित सामग्री

भ्रष्‍टाचार पर EOU का शिकंजा:  इंजीनियर गोपाल कुमार के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

बिहार

भ्रष्‍टाचार पर EOU का शिकंजा: इंजीनियर गोपाल कुमार के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान आय से अधिक संपत्ति के मामले में चलाया जा रही

Bihar News: अब 24 घंटे खुला रहेगा बिहार का यह डाकघर, नाम बदलकर किया गया जनसेवा कनेक्ट

बिहार

Bihar News: अब 24 घंटे खुला रहेगा बिहार का यह डाकघर, नाम बदलकर किया गया जनसेवा कनेक्ट

बिहार के पाटलिपुत्र डाकघर का नाम बदलकर अब जनसेवा कनेक्ट किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अब इस डाकघर में ताला नहीं लगेगा यानी ये डाकघर 24 घंटे खुला रहेगा।

Bihar News: सीएम आवास पर आज बड़ी बैठक, इन जरूरी मुद्दों पर होगी चर्चा

बिहार

Bihar News: सीएम आवास पर आज बड़ी बैठक, इन जरूरी मुद्दों पर होगी चर्चा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज सीएम आवास में बड़ी बैठक करेंगे। इस बैठक में वर्तमान कानून व्यवस्था समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

Bihar News: नवादा में बालू माफिया ने की पुलिस टीम पर फायरिंग, पुलिस को बंदूक दिखाया, फिर ड्राइवर को लेकर फरार हुआ भाई

बिहार

Bihar News: नवादा में बालू माफिया ने की पुलिस टीम पर फायरिंग, पुलिस को बंदूक दिखाया, फिर ड्राइवर को लेकर फरार हुआ भाई

बिहार के नवादा जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गई खनन विभाग की टीम पर बालू माफिया ने गोलीबारी कर दी। यह घटना हिसुआ और गयाजी जिले की सीमा पर लटावर गांव के पास ढाढर नदी में हुई।

Bihar News: सासाराम प्रदर्शनी मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से महिला-बच्चे समेत कई जख्मी

बिहार

Bihar News: सासाराम प्रदर्शनी मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से महिला-बच्चे समेत कई जख्मी

रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम स्थित लंदन थीम मेले में शुक्रवार की रात एक झूला अचानक टूट गया। इस घटना में महिला व बच्चे समेत कई लोग जख्मी हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है।