सीवान के आन्दर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर निवासी विक्की शेख को अपराधियों ने मारी ग...

सीवान के आन्दर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर निवासी विक्की शेख को अपराधियों ने मारी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज

सीवान के आन्दर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर निवासी विक्की शेख को अपराधियों ने मारी गोली अस्पताल में चल रहा इलाज

सरफराज आलम/न्यूज11  भारत

सीवान/डेस्क:  सीवान के आन्दर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर निवासी विक्की शेख को अपराधियों ने गोली मार दी. घायलावस्था में उसे सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. इस वारदात के बारे में घायल बिक्की शेख ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ आन्दर बाजार पर सब्जी खरीदारी करने गया हुआ था, इसी दौरान वहां  इंतजार में बैठे अपराधियों ने उसके ऊपर गोली दाग दी. गोली उसके दाहिने पैर में लगी है. 

गोली चलने से वहां अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया, आनन-फानन में विक्की के दोस्तों ने उसे उठाया और इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर चले आए. फ़िलहाल विक्की का इलाज सीवान के सदर अस्पताल में चल रहा और पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

22 वर्षीय घायल बिक्की आन्दर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर निवासी फूल मोहम्मद का बेटा बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: पहरमा में गूंजा एकजुटता का संकल्प, कुम्हार समाज को राजनीति और शिक्षा में बनानी होगी मजबूत पकड़

संबंधित सामग्री

मानव वन्य-प्राणी संघर्ष की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता दें - संजीव कुमार प्रधान मुख्य वन संरक्षक

झारखंड

मानव वन्य-प्राणी संघर्ष की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता दें - संजीव कुमार प्रधान मुख्य वन संरक्षक

बगोदर में बाल विवाह मुक्त अभियान को लेकर जागरूकता कार्यशाला, सामूहिक शपथ दिलाई गई

झारखंड

बगोदर में बाल विवाह मुक्त अभियान को लेकर जागरूकता कार्यशाला, सामूहिक शपथ दिलाई गई

चंदवा: आमजन की मांग पर शुरू हुई बुध बाजार हाट की जमीन की मापी

झारखंड

चंदवा: आमजन की मांग पर शुरू हुई बुध बाजार हाट की जमीन की मापी

बेंगाबाद का खाद्य आपूर्ति गोदाम होगा आदर्श गोदाम, डीएसओ गुलाम समदानी ने किया निरीक्षण

झारखंड

बेंगाबाद का खाद्य आपूर्ति गोदाम होगा आदर्श गोदाम, डीएसओ गुलाम समदानी ने किया निरीक्षण

राजस्व शिविर के 154 आवेदनों पर बढ़ा विवाद, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष ने उठाए सवाल- अंचलाधिकारी ने कहा, हुई है कार्रवाई

झारखंड

राजस्व शिविर के 154 आवेदनों पर बढ़ा विवाद, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष ने उठाए सवाल- अंचलाधिकारी ने कहा, हुई है कार्रवाई