पेंशन न मिलने से परेशान एयरफोर्स का जवान हाई वोल्टेज टावर पर चढ़ा, सासाराम में हंगामा

पेंशन न मिलने से परेशान एयरफोर्स का जवान हाई वोल्टेज टावर पर चढ़ा, सासाराम में हंगामा

पेंशन नहीं मिलने पर रिटायर्ड जवान चढ़ गया टॉवर पर

पेंशन न मिलने से परेशान एयरफोर्स का जवान हाई वोल्टेज टावर पर चढ़ा सासाराम में हंगामा

न्यूज़11 भारत 
बिहार/डेस्क:
रोहतास जिले के सासाराम में पेंशन न मिलने से परेशान एक पूर्व वायुसेना जवान ने विरोध का एक अनोखा और खतरनाक तरीका अपनाया है. सासाराम के लेरूवा गांव में सोमवार को रिटायर्ड एयरफोर्स जवान अनिल कुमार हाई वोल्टेज बिजली टावर पर चढ़ गए. वह अपने हाथ में एक बड़ा बैनर लिए हुए हैं और नीचे उतरने से लगातार इंकार कर रहे हैं.

तकनीकी कारणों से रुकी पेंशन
मिली जानकारी के अनुसार, एयरफोर्स से रिटायर होने के बाद अनिल कुमार पिछले कई सालों से अपनी पेंशन और सेवा से जुड़े अन्य लाभ पाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं. बताया गया है कि तकनीकी कारणों से उनकी पेंशन अब तक शुरू नहीं हो सकी है. बार-बार आवेदन और अनुरोध के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे नाराज होकर उन्होंने यह कदम उठाया है.

मौके पर पहुंचे रोहतास एसपी
घटना की सूचना मिलते ही रोहतास एसपी फौरन मौके पर पहुंचे. प्रशासन की टीम लगातार पूर्व सैनिक को समझा-बुझाकर नीचे उतारने की कोशिश कर रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक अनिल टावर पर ही बैठे थे. गांव में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए हैं और स्थिति को संभालने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है.

भाई की हत्या के बाद बढ़ी परेशानी
बताया जाता है कि कुछ साल पहले अनिल के बड़े भाई, जो रेलवे में इंजीनियर थे, उनकी हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद से ही वह काफी परेशान रहने लगे थे और अब पेंशन न मिलने पर उनकी समस्या को और बढ़ा दिया है. प्रशासन का कहना है कि पूर्व सैनिक की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और उन्हें उचित समाधान दिलाने की कोशिश की जाएगी.

यह भी पढ़े: Breaking: बोकारो स्टील प्लांट के SMS-2 में बड़ा नुकसान – बाल-बाल बचे कर्मचारी!

संबंधित सामग्री

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

झारखंड

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

छात्र आन्दोलन के मद्देनजर भाजपा ने किया है झारखंड बंद का ऐलान

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

झारखंड

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी का मामला भी उठाया, पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि

झारखंड

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि 'पाप का घड़ा' भर चुका है - सीता सोरेन

दिखावे की कार्रवाई से झारखंड की जनता की आंखों में धूल झोंकना बंद करे सरकार - सीता सोरेन

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

झारखंड

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

घर लौटते समय अडवारा-तुकतुको मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

झारखंड

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

यह बंद झारखंड के युवाओं के हक, अधिकार और न्याय की लड़ाई है - भाजपा