अज्ञात चोरों ने सरकारी विद्यालय में रखें अनाज के साथ-साथ म्यूजिक का सामान किया चोरी

अज्ञात चोरों ने सरकारी विद्यालय में रखें अनाज के साथ-साथ म्यूजिक का सामान किया चोरी

अज्ञात चोरों ने सरकारी विद्यालय में रखें अनाज के साथ-साथ म्यूजिक का सामान किया चोरी 

राहुल कुमार/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
शेरघाटी थाना क्षेत्र के खरार गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार होलिका दहन की रात अज्ञात बदमाशों ने स्कूल का ताला तोड़ कर मध्यान्ह भोजन का चावल सहित रसोई बनाने का बर्तन आदि चोरी कर ली है. प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार, शिक्षक शैलेंद्र कुमार, विद्यालय शिक्षा समिति अध्यक्ष लाल किरण देवी ने बताया कि रात लगभग तीन बजे गांव के लोगों ने होलिका दहन से लौटने के क्रम में जब विद्यालय का ताला टूटा हुआ देखा तो अंदर जाकर देखे. फिर गोदरेज का ताला टूटा हुआ देखा गया। इसकी सूचना मोबाइल से प्रधानाध्यापक को दी गई. 

प्रधानाध्यापक ने कहा कि 5 क्विंटल चावल, स्टाटर 2 पीस, उपस्थिति बनाने वाला 2 पीस डिजिटल टैब, 2 पीस टैब चार्जर, संगीत पियानो, म्यूजिक साउंड सिस्टम, विद्यालय का दस्तावेज, साउंड बॉक्स की चोरी हुआ है. बाहर में लगे सोलर लाइट को भी क्षतिग्रस्त कर घटना को अंजाम दिया गया है. ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल की संपति की चोरी कर गांव के मान सम्मान को ठेस पहुंचाया जा रहा है. विद्या के मंदिर में चोरी कर बदमाशों ने गांव को चुनौती दिया है. बदमाश चाहे गांव का हो या आस पास का क्योंकि जिस तरह चोरी हुआ है उससे स्पष्ट हो रहा है कि उसे सब कुछ पता है. बदमाशों ने उसी कमरे का ताला तोड़ा है जहां जहां सामान रखा हुआ है. अध्यक्ष देवी ने कहा कि इसके पहले एक बार मोटर और स्टार्टर की चोरी भी हो चुकी है. स्कूल को दूसरी बार निशाना बनाया गया है लेकिन इस बार गांव वासी चोरी को प्रतिष्ठा बना चुके है. बदमाशों तक पहुंचने के लिए पुलिस को मदद की जाएगी. इधर थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि स्कूल में चोरी की जानकारी दी गई है. पुलिस घटना स्थल का अवलोकन कर आगे की कार्रवाई कर रही है. लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़े: अब हजारीबाग रोड स्टेशन पर भी रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
 
संबंधित सामग्री

मोहली पंचायत का धौकाल महतो टोला में मामूली विवाद के बाद जमकर हुई पत्थरबाजी

क्राइम

मोहली पंचायत का धौकाल महतो टोला में मामूली विवाद के बाद जमकर हुई पत्थरबाजी

कटिहार के पोखर टोला में मक्के की खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप

बिहार

कटिहार के पोखर टोला में मक्के की खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप

चैनपुर पुलिस ने किया कोयल नदी में मिले शव के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, पैसे के विवाद में हुई थी हत्या

झारखंड

चैनपुर पुलिस ने किया कोयल नदी में मिले शव के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, पैसे के विवाद में हुई थी हत्या

हाईकोर्ट ने श्रमिक अधिकारों के संरक्षण में सुनाया बड़ा फैसला, कहा- सजा की अनुपातिकता जांचने का अधिकार लेबर कोर्ट को

झारखंड

हाईकोर्ट ने श्रमिक अधिकारों के संरक्षण में सुनाया बड़ा फैसला, कहा- सजा की अनुपातिकता जांचने का अधिकार लेबर कोर्ट को

जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण योजनाओं की प्रगति की उपायुक्त ने की समीक्षा

झारखंड

जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण योजनाओं की प्रगति की उपायुक्त ने की समीक्षा

बद पड जलमनर, नलकप एव चपकल क दरसत करन, शतपरतशत नलजल यजन क नरदश