चलती ट्रेन की बोगी में पड़ा था शव! जमालपुर-सहरसा पैसेंजर में क्या हुआ ऐसा, जानकर दहल जाएंगे यात्री !

चलती ट्रेन की बोगी में पड़ा था शव! जमालपुर-सहरसा पैसेंजर में क्या हुआ ऐसा, जानकर दहल जाएंगे यात्री !

जमालपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

चलती ट्रेन की बोगी में पड़ा था शव जमालपुर-सहरसा पैसेंजर में क्या हुआ ऐसा जानकर दहल जाएंगे यात्री

चलती ट्रेन की बोगी में पड़ा था शव! |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

मुंगेर - मुंगेर - जमालपुर रेलखंड पर सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब जमालपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही यात्रियों के बीच दहशत फैल गई और तुरंत इसकी सूचना रेल पुलिस को दी गई।

हाईलाइट्स - 

  • जमालपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन में मिला अज्ञात शव
  • बोगी में शव मिलने से यात्रियों में मची अफरा-तफरी
  • मृतक की उम्र 45 से 50 वर्ष के बीच बताई गई
  • पहचान नहीं होने पर जीआरपी जांच में जुटी

बोगी में संदिग्ध हालत में पड़ा था व्यक्ति

जानकारी के मुताबिक, गाड़ी संख्या 63388 जमालपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन जमालपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। इसी दौरान यात्री ट्रेन में चढ़ रहे थे, तभी एक डिब्बे में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। आसपास मौजूद लोगों ने जब उसे उठाने की कोशिश की तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया।

पहचान नहीं होने से जांच में जुटी जीआरपी

सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष बताई जा रही है। उसने लुंगी और गमछा पहन रखा था, लेकिन तलाशी के दौरान उसके पास से कोई पहचान पत्र या अन्य सामान बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जमालपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। जीआरपी के मुताबिक, पोस्टमार्टम के बाद शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि उसकी पहचान हो सके। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है। 

इसे भी पढ़ें - बिहार सरकार का बदला पता, 1 अन्ने मार्ग CM आवास के बाहर लगा लोक सेवक आवास का नया बोर्ड, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

संबंधित सामग्री

रिविलगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी की बाइक, अवैध हथियार व कारतूस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार,फायरिंग का बड़ा खुलासा

क्राइम

रिविलगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी की बाइक, अवैध हथियार व कारतूस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार,फायरिंग का बड़ा खुलासा

रिविलगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए चोरी की बाइक और अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दहेज प्रताड़ना के बीच विवाहिता की संदिग्ध मौत, घर में पलंग पर मिला शव, ससुराल पक्ष फरार, जांच जारी

क्राइम

दहेज प्रताड़ना के बीच विवाहिता की संदिग्ध मौत, घर में पलंग पर मिला शव, ससुराल पक्ष फरार, जांच जारी

सुपौल के भीमनगर थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय विवाहिता शाहिदा अंजुम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष फरार है और पुलिस जांच कर रही है।

बिहार में जमीनी विवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी, आज से राजस्व महाअभियान हुआ शुरू, रविवार को भी खुलेंगे दफ्तर

बिहार

बिहार में जमीनी विवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी, आज से राजस्व महाअभियान हुआ शुरू, रविवार को भी खुलेंगे दफ्तर

बिहार में आज से 17 जून तक राजस्व महाअभियान चलेगा, जिसमें रविवार को भी काम होगा. मंत्री दिलीप जायसवाल ने जमीन सुधार के साथ 15 जून के बाद 8054 राजस्व कर्मचारियों व क्लर्कों की बहाली का ऐलान किया है.

15 लाख और स्कार्पियो की मांग के बीच मौत या साजिश? फोन कॉल में जहर का दावा, विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी

क्राइम

15 लाख और स्कार्पियो की मांग के बीच मौत या साजिश? फोन कॉल में जहर का दावा, विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी

बिहार के सफियाबाद थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना से जुड़ी विवाहिता ललिता कुमारी की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की

प्रेमी-प्रेमिका घर से हुए फरार, सुबह खुला 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत का राज, पूरी स्टोरी  क्राइम से लेकर ट्वीस्ट तक !

क्राइम

प्रेमी-प्रेमिका घर से हुए फरार, सुबह खुला 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत का राज, पूरी स्टोरी क्राइम से लेकर ट्वीस्ट तक !

लखीसराय के आदर्श लक्ष्मीपुर गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव बथान से मिलने पर सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही