भागलपुर में ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 38 ग्राम से अधिक नशीला पदार्थ बरामद

भागलपुर में ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 38 ग्राम से अधिक नशीला पदार्थ बरामद

भागलपुर में ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 38 ग्राम से अधिक नशीला पदार्थ बरामद

शंभू भगत/न्यूज11  भारत

भागलपुर/डेस्क:  भागलपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब, आर्म्स और मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है. इसी क्रम में 31 मार्च 2026 को लोदीपुर थाना क्षेत्र के पासवान टोला में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी.सूचना के सत्यापन के बाद  पुलिस की टीम ने छापेमारी की. मौके पर एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पीछा कर पकड़ लिया गया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान फूटो पासवान के रूप में हुई है जिसके पास से 12.960 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दूसरी कार्रवाई करते हुए आशीष मंडल को भी गिरफ्तार किया, जिसके पास से 25.413 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया. इस तरह कुल 38.373 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया गया है.

पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर: लापता पूर्व वार्ड सदस्य के पुत्र की लाश मिलने से सनसनी, विरोध में सड़क जाम

संबंधित सामग्री

लैंड स्कैम मामला: SC में विनय चौबे की बेल पर सुनवाई टली, अब सोमवार को होगी अहम सुनवाई

झारखंड

लैंड स्कैम मामला: SC में विनय चौबे की बेल पर सुनवाई टली, अब सोमवार को होगी अहम सुनवाई

RTE नामांकन को लेकर बिहार सरकार सख्त, डेडलाइन मिस होते ही एक्शन तय

बिहार

RTE नामांकन को लेकर बिहार सरकार सख्त, डेडलाइन मिस होते ही एक्शन तय

बिहार में RTE के तहत निजी स्कूलों में 25% सीटों पर नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा की गई है। सरकार ने सभी स्कूलों को 13 अप्रैल 2026 तक Intake Capacity पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश दिया है।

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

झारखंड

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

बिहार

'बधाई नहीं दूंगा बस इतना कहूंगा...' नीतीश के शपथ लेते ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कह दी ये बड़ी बात

नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य पद की शपथ लेते ही जीतन राम मांझी के पोस्ट ने बिहार में भूचाल ला दिया। मांझी ने बधाई न देकर लिखा बिहार विल मिस यू, जिसे नीतीश की सियासी विदाई का संकेत माना जा रहा है।

भूख हड़ताल पर बैठे TRE-4 में देरी से नाराज छात्र, बीपीएससी पर फूटा गुस्सा

बिहार

भूख हड़ताल पर बैठे TRE-4 में देरी से नाराज छात्र, बीपीएससी पर फूटा गुस्सा

टीआरई-4 यानी शिक्षक भर्ती के चौथे चरण का विज्ञापन जारी नहीं होने से छात्रों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थी आज पटना में भूख हड़ताल पर बैठे हैं।