मुंगेर जिले में दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत, एक की मौत पोखर में डूबने ...

मुंगेर जिले में दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत, एक की मौत पोखर में डूबने से, दूसरा तेज रफ्तार की चपेट में आया

मुंगेर जिले में दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत एक की मौत पोखर में डूबने से दूसरा तेज रफ्तार की चपेट में आया

दिवाकर कुमार/न्यूज11  भारत

मुंगेर/डेस्क:  मुंगेर जिला में दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में हादसों में दो की मौत  हो गयी है. जहां एक की मौत पोखर में डूबने से हुई, वही दूसरा तेज रफ्तार वाहन का हुआ शिकार  हो गया. असरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत स्नान करने के क्रम में पोखर में डूबने से कोलकाता में अस्पताल में कार्यरत व्यक्ति विकास की मौत हो गई. परिजनों के अनुसार मृतक विकास कोलकाता में अस्पताल में नौकरी करता था और इधर एक सप्ताह पूर्व ही वह यहां आया था. आज जब वह स्नान करने पोखर गया तो पांव फिसलने के कारण ज्यादा गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई.

वहीं दूसरी घटना में बरियारपुर थाना क्षेत्र के गांधीपुर निवासी 32 वर्षीय विकास कुमार एनएच 80 कल्याणपुर के पास जब वह ई रिक्शा से कही जा रहा था तो तेज रफ्तार हाईवा ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई. दोनों ही मामले में परिजनों का रो-रो के बुरा हाल है. पुलिस के द्वारा दोनों मामलों में शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है.

यह भी पढ़ें: बगहा में एक घर के पास से मिला विस्फोटक, चौतरवा थाना क्षेत्र में मचा हड़कंप

संबंधित सामग्री

लहेरियासराय: जिला स्कूल परिसर के तालाब में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, पूजा के लिए घर से निकली थी महिला

बिहार

लहेरियासराय: जिला स्कूल परिसर के तालाब में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, पूजा के लिए घर से निकली थी महिला

घाघरा में शिक्षा की शानदार पहल, राजस्थान की टीम ने ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल को सराहा

झारखंड

घाघरा में शिक्षा की शानदार पहल, राजस्थान की टीम ने ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल को सराहा

चांडिल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, गोद भराई भी किया गया

झारखंड

चांडिल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, गोद भराई भी किया गया

बिहार पुलिस को और मजबूत बनाने की हो रही तैयारी, खरीदी जाएगी 50 ड्रोन

बिहार

बिहार पुलिस को और मजबूत बनाने की हो रही तैयारी, खरीदी जाएगी 50 ड्रोन

T20 World Cup 2026 Final: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाज करेगी टीम

खेल

T20 World Cup 2026 Final: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाज करेगी टीम