तिलक समारोह से लौट रहे दो भाइयों पर हमला, चाकू गोद कर उतारा मौत के घाट

तिलक समारोह से लौट रहे दो भाइयों पर हमला, चाकू गोद कर उतारा मौत के घाट

सासाराम में पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयों को चाकू गोद दी गई। इस घटना में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे भाई का आस्पताल में इलाज चल रहा है।

तिलक समारोह से लौट रहे दो भाइयों पर हमला चाकू गोद कर उतारा मौत के घाट

रोते-बिलखते परिजन |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
अविनाश श्रीवास्तव/ पटना:
सासाराम के शिवसागर थाना क्षेत्र के गिरधरिया में दो सगे भाइयों को चाकू गोद दी गई। जिसमें पप्पू सिंह (35) की हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। वहीं घायल दूसरे भाई वकील सिंह को इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। 

हिरासत में दो 

बताया जाता है कि पिछले महीने के 18 अप्रैल को भी इन लोगों के साथ मारपीट की गई थी। फिलहाल पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि आरोप पड़ोसियों पर ही लगा है। नल का पानी निकालने तथा बिजली का तार ले जाने को लेकर भुवनेश्वर तिवारी का परिवार तथा नागेंद्र तिवारी के परिवार के बीच विवाद चल रहा था। 

दो साल पहले भी हुआ था मुकदमा 

दो साल पहले भी इस मामले को लेकर केस मुकदमा हुई थी। पिछले महीने के 18 अप्रैल को भी दोनों पक्ष में तनातनी हुआ था। लेकिन बीते रात जब एक तिलक समारोह से पप्पू सिंह तथा उनके भाई वकील सिंह लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए लोगों ने उन पर हमला कर दिया तथा चाकू गोद कर पप्पू सिंह को मौत के घाट उतार दिया। साथ ही उसके भाई वकील सिंह पर हमला हुआ है। जिनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मृतक के शव को शिव सागर थाना की पुलिस पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लेकर पहुंची है। 

संबंधित सामग्री

भ्रष्‍टाचार पर EOU का शिकंजा:  इंजीनियर गोपाल कुमार के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

बिहार

भ्रष्‍टाचार पर EOU का शिकंजा: इंजीनियर गोपाल कुमार के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान आय से अधिक संपत्ति के मामले में चलाया जा रही

Bihar News: अब 24 घंटे खुला रहेगा बिहार का यह डाकघर, नाम बदलकर किया गया जनसेवा कनेक्ट

बिहार

Bihar News: अब 24 घंटे खुला रहेगा बिहार का यह डाकघर, नाम बदलकर किया गया जनसेवा कनेक्ट

बिहार के पाटलिपुत्र डाकघर का नाम बदलकर अब जनसेवा कनेक्ट किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अब इस डाकघर में ताला नहीं लगेगा यानी ये डाकघर 24 घंटे खुला रहेगा।

Bihar News: सीएम आवास पर आज बड़ी बैठक, इन जरूरी मुद्दों पर होगी चर्चा

बिहार

Bihar News: सीएम आवास पर आज बड़ी बैठक, इन जरूरी मुद्दों पर होगी चर्चा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज सीएम आवास में बड़ी बैठक करेंगे। इस बैठक में वर्तमान कानून व्यवस्था समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

Bihar News: नवादा में बालू माफिया ने की पुलिस टीम पर फायरिंग, पुलिस को बंदूक दिखाया, फिर ड्राइवर को लेकर फरार हुआ भाई

बिहार

Bihar News: नवादा में बालू माफिया ने की पुलिस टीम पर फायरिंग, पुलिस को बंदूक दिखाया, फिर ड्राइवर को लेकर फरार हुआ भाई

बिहार के नवादा जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गई खनन विभाग की टीम पर बालू माफिया ने गोलीबारी कर दी। यह घटना हिसुआ और गयाजी जिले की सीमा पर लटावर गांव के पास ढाढर नदी में हुई।

Bihar News: सासाराम प्रदर्शनी मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से महिला-बच्चे समेत कई जख्मी

बिहार

Bihar News: सासाराम प्रदर्शनी मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से महिला-बच्चे समेत कई जख्मी

रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम स्थित लंदन थीम मेले में शुक्रवार की रात एक झूला अचानक टूट गया। इस घटना में महिला व बच्चे समेत कई लोग जख्मी हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है।