बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन आज, सदन की कार्यवाही कल 11 बजे तक के लिए स्थगित

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन आज, सदन की कार्यवाही कल 11 बजे तक के लिए स्थगित

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन आज सदन की कार्यवाही कल 11 बजे तक के लिए स्थगित

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
सदन की कार्यवाही कल 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई हैं.


बिहार की राजनीति में मंगलवार (2 दिसंबर) का दिन बेहद अहम रहा, क्योंकि विधानसभा के नए स्पीकर के रूप में बीजेपी विधायक प्रेम कुमार को चुना गया है. आज उन्होंने स्पीकर पद की शपथ ग्रहण की. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव उन्हें स्पीकर के आसन तक लेकर आए. 


सीएम नीतीश कुमार ने प्रेम कुमार को दी बधाई

सीएम नीतीश कुमार ने प्रेम कुमार को बधाई देते हुए कहा कि "प्रेम कुमार जी मंत्री के रूप में बहुत अच्छा काम करते रहे हैं. उनका लंबा अनुभव है. मैं सभी दलों के सदस्यों से अनुरोध करता हूं कि विधानसभा की कार्यवाही में अध्यक्ष महोदय का सहयोग करें."


सम्राट चौधरी ने प्रेम कुमार को दी बधाई

विनय कुमार सिन्हा ने कहा- मैं सर्वप्रथम पूरे एनडीए की ओर से आपको अध्यक्ष चुने जाने के लिए बधाई देता हूं. आप लंबे समय से गयाजी का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं. जिस सरलता से आपने सार्वजनिक जीवन को जिया है और भाजपा के विधायक के रूप में अरसे से काम करते आ रहे हैं. मैं सभी की ओर से आपको बधाई देता हूं. मैं उम्मीद करता हूं कि आपके माध्यम से सरकार को भी न्याय मिलेगा और विपक्ष को भी.


विजय कुमार सिन्हा ने प्रेम कुमार को दी बधाई

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा, अनुभव से बड़ी कोई किताब नहीं होती. आपके अनुभव से इस सदन की गरिमा और पवित्रता और बेहतर होगी. इस सदन ने कई इतिहास को बनाया हैं. मुख्यमंत्री जी ने कई गौरव स्थापित किए है और आपके माध्यम से और भी गौरव स्थापित होंगे.


विजय कुमार चौधरी ने प्रेम कुमार को दी शुभकामनाएं

मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा, ठीक आज से 10 साल पहले 2 दिसंबर 2015 को मुख्यमंत्री जी की पहल पर मुझे भी इसी सदन ने निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया था. उस समय आप नेता प्रतिपक्ष थे. मेरे लिए यह दिन विशेष प्रसन्नता का दिन हैं. 2 दिसंबर को मैं भी अध्यक्ष बना था और 2 दिसंबर को आप भी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मैं आपको शुभकामनाएं देता हूं.


तेजस्वी यादव ने प्रेम कुमार को दी बधाई

राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रेम कुमार को बिहार विधानसभा का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी. इस दौरान उन्होंने कहा- आपसे यही उम्मीद है कि आप सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष को भी साथ लेकर चलेंगे.


विनय बिहारी ने भोजपुरी में शपथ ली है. विनय बिहारी को भोजपुरी को लेकर दिए बयान पर प्रोटेम स्पीकर ने कहा कि आप भाषण नहीं शपथ पढ़िए. लौरिया के विधायक विनय भोजपुरी में शपथ ले रहे थे. अध्यक्ष ने रोककर कहा अपना शपथ हिंदी अंग्रेजी मैथिली में शपथ लें. इसके बाद विनय बिहारी ने हिंदी में शपथ ली.


बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन हैं. जदयू विधायक अनंत सिंह समेत कुल 7 एमएलए शपथ ले सकते हैं. आज सबसे पहले उन विधायकों को शपथ दिलवाई जाएगी, जो सोमवार को शपथ नहीं ले पाए थे. इसके बाद स्पीकर चुनाव की प्रक्रिया होगी.

यह भी पढ़े: देशभर में ‘राजभवन’ अब कहलाएंगे ‘लोकभवन’, छोटे बदलावों से बड़ा संदेश देने की मोदी सरकार की पहल

संबंधित सामग्री

भागलपुर में रात 10 बजे के बाद डीजे पर सख्त प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर डीजे सेट होगा जब्त

बिहार

भागलपुर में रात 10 बजे के बाद डीजे पर सख्त प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर डीजे सेट होगा जब्त

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल, एक की मौत

बिहार

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल, एक की मौत

समस्तीपुर में जमीनी विवाद, पड़ोसी ने दंपती और उसके परिवार पर किया हमला, 4 घायल

बिहार

समस्तीपुर में जमीनी विवाद, पड़ोसी ने दंपती और उसके परिवार पर किया हमला, 4 घायल

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन आज, सदन में पेश होगा द्वितीय अनुपूरक बजट 

झारखंड

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन आज, सदन में पेश होगा द्वितीय अनुपूरक बजट 

रांची में फर्जी आरटीओ चालान लिंक से 4.28 लाख की साइबर ठगी, टाटीसिलवे निवासी पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत

झारखंड

रांची में फर्जी आरटीओ चालान लिंक से 4.28 लाख की साइबर ठगी, टाटीसिलवे निवासी पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत