न्यूज11 भारत/पटना डेस्क: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) ने छात्रों की सुविधा के लिए स्नातक सत्र 2025–29 के तीसरे और सत्र 2024–28 के पांचवें सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ाकर 31 अक्टूबर कर दी थी। यानी आज फॉर्म भरने की अंतिम तारीख है और छात्रों के लिए यह अंतिम मौका है।
परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विद्यार्थी विश्वविद्यालय के पोर्टल https://ppuonline.in पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा फॉर्म शुल्क 600 रुपये है। तीसरे सेमेस्टर के लिए दूसरे सेमेस्टर में 28 क्रेडिट और पांचवें सेमेस्टर के लिए चौथे सेमेस्टर में 68 क्रेडिट होना जरूरी है।