न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: पटना पुलिस अपराध नियंत्रण को लेकर बड़े दावे कर रही है पर लगातार अपराधिक घटनाएं हो रही है. ताजा मामला है पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के चौक शिकारपुर इलाके का, जहां चोरों ने रात के सन्नाटे में मंडी में स्थित हिटाची कंपनी के ATM के रूम के अंदर लगे CCTV कैमरा को उखाड़ा फिर ATM को तोड़कर उसमें रखे कैश को निकालने की पूरी कोशिश की. वहीं दिन के उजाले में घटना की जानकारी मिलने के पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची और पूरे मामले की छान बिन मे जुट गई है. साथ ही इस घटना की जानकारी बैंक के अधिकारी को दे दी गई है. इस घटना को लेकर मंडी के लोगो में पुलिस के प्रति खासा आक्रोश है और घटना का कारण पुलिस गस्ती में लापरवाही बता रहे है.
यह भी पढ़े: पटना सिटी में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर