पटना में चोरों ने मोबाइल शॉप को बनाया निशाना, पांच मिनट में 16 लाख के सम्राट फोन ले उड़े चोर

पटना में चोरों ने मोबाइल शॉप को बनाया निशाना, पांच मिनट में 16 लाख के सम्राट फोन ले उड़े चोर

पटना में चोरों ने मोबाइल शॉप को बनाया निशाना पांच मिनट में 16 लाख के सम्राट फोन ले उड़े चोर

राजू राज/न्यूज11 भारत

दानापुर/डेस्क: पटना जिले के बिहटा थानाक्षेत्र के कन्हौली बाजार में हुए एक मोबाइल दुकान में भीषण चोरी के मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.जहां सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो चुकी है जहां इस पूरे घटना में तीन चोरों ने मोबाइल में रखे लगभग 72 स्मार्टफोन और अन्य सामान  को लेकर बड़े ही आराम से फरार हो गए. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक युवक जो मुंह पर गमछा बांधकर पहले मोबाइल दुकान में पीछे के रास्ते से घुसता है और घुसने के बाद आगे का शटर काटकर अपने दो अन्य साथियों को भी अंदर बुलाता है. 

वही पूरी घटना बीते दो मार्च  के रात्रि के 1:00 के लेकर 1.05 की बताई जा रही है.महज 5 मिनट के अंदर 16 लाख के कीमती स्मार्टफोन और मोबाइल से जुड़े अन्य सामान सहित एक  वाशिंग मशीन को भी चोर अपने साथ ले जाते दिखा.घटना के बारे में बता दें तो बिहटा शिवाला मुख्य मार्ग के कन्हौली बाजार के रोड पर हुई है हालांकि दुकान के मालिक पंकज कुमार को सूचना मिलने के बाद वह रात्रि में ही दुकान पर पहुंचे तो देखा की दुकान का में शटर कट हुआ है और दुकान में सारा सामान बिखरा हुआ है पंकज कुमार ने बताया कि 1 मार्च की रात में हम सभी लोग दुकान बंद कर अपने घर चले गए. 

देर रात्रि लगभग 1:30 के आसपास गश्त पुलिस के द्वारा जानकारी दी गई की आपके मोबाइल दुकान का शटर कट हुआ है और शायद चोरी हुई है जिसके बाद रात्रि में ही हम सभी लोग मौके पर पहुंचे तो देखा की दुकान से लगभग 72 स्मार्टफोन  जिसकी कीमत 16 लाख के आसपास है और कई अन्य सामान भी गायब है. सीसीटीवी में तीन लोग देखे गए हैं हालांकि चेहरा साफ नहीं है और तीनों के चेहरे पर गमछा बांध हुआ है. हालांकि घटना की जानकारी बिहटा  पुलिस ने तत्काल पटना FSL टीम को दी.जिसके बाद FSL टीम मौके पर पहुंच कर जांच शुरू किया है लेकिन अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी या किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है.

लेकिन पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है आसपास बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है. थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि बिहटा थाने की गश्ती दल के द्वारा जानकारी दी गई की. कन्हौली बाजार के एक मोबाइल दुकान में चोरी हुई है जिसके बाद घटना की जानकारी दुकान के मालिक को दिया गया मलिक के तरफ से लिखित आवेदन के अनुसार 72 स्मार्ट मोबाइल फोन, एक वॉशिंग मशीन और मोबाइल से जुड़े अन्य सामान गायब है लगभग 16 से 17 लाख के आसपास की चोरी हुई है फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जारी है टीम के द्वारा जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: निशांत कुमार को लेकर पप्पू यादव को सामने आया बड़ा बयान, कहा- 'जदयू को बचाना...'

संबंधित सामग्री

चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, वीर सोरेन को अर्पित की श्रद्धांजलि

झारखंड

चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, वीर सोरेन को अर्पित की श्रद्धांजलि

नीतीश कुमार के नेतृत्व ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया: अमित शाह 

राजनीति

नीतीश कुमार के नेतृत्व ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया: अमित शाह 

गोमिया में पेड़ पर फंदे से झूलता पाया गया प्रेमी-प्रेमिका का शव, परिवार शादी को नहीं थे तैयार

झारखंड

गोमिया में पेड़ पर फंदे से झूलता पाया गया प्रेमी-प्रेमिका का शव, परिवार शादी को नहीं थे तैयार

सिमडेगा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग हुए घायल

झारखंड

सिमडेगा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग हुए घायल

मोहली पंचायत का धौकाल महतो टोला में मामूली विवाद के बाद जमकर हुई पत्थरबाजी

क्राइम

मोहली पंचायत का धौकाल महतो टोला में मामूली विवाद के बाद जमकर हुई पत्थरबाजी