न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: पटना के फुलवारी शरीफ के जानीपुर से अपहृत एक व्यक्ति को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर समस्तीपुर से सकुशल बरामद कर लिया है. इस मामले में तीन अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है. यह अपहरण 70 लाख रुपये के लेनदेन विवाद को लेकर किया गया था.
घर आते समय रास्ते में किया किडनैप
सिटी एसपी (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, 10 फरवरी 2026 को डॉ. सर्वेश कुमार तिवारी जानीपुर थाना क्षेत्र के आर्यभट्ट इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग और पारा मेडिकल कॉलेज, रामपुर से अपने राजीवनगर स्थित आवास लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में उनका अपहरण कर लिया गया. अपहरणकर्ताओं ने परिजनों से 70 लाख रुपये की फिरौती मांगी और पैसे न देने पर हत्या की धमकी दी थी.
एसआरटी टीम ने समस्तीपुर से बरामद, 3 गिरफ्तार
घटना के बाद परिजनों ने जानीपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फुलवारीशरीफ-02 और जानीपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया.
यह भी पढ़ें: बहुफसली खेती से समृद्धि की मिसाल बने श्रीकांत यादव, ड्रैगन फ्रूट बना पहचान