डोभी से अपहृत युवक राजस्थान से सकुशल बरामद, एक करोड़ की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा

डोभी से अपहृत युवक राजस्थान से सकुशल बरामद, एक करोड़ की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा

डोभी से अपहृत युवक राजस्थान से सकुशल बरामद एक करोड़ की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा

राहुल कुमार/न्यूज11  भारत

शेरघाटी/डेस्क:  डोभी थाना क्षेत्र से अपहृत युवक को गया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजस्थान से सकुशल बरामद कर लिया है. अपहरण कर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने की इस सनसनीखेज वारदात का सफल उद्भेदन पुलिस द्वारा कर लिया गया है, जिससे अपराधियों की पूरी योजना विफल हो गई.

जानकारी के अनुसार, गत 18 जनवरी को डोभी थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर निवासी विजय साव (पिता–स्व. कैलाश साव) के परिजनों को फोन कर बताया गया कि उन्हें गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उनकी रिहाई के एवज में एक करोड़ रुपये की मांग की जा रही है. परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने पर गया पुलिस ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें स्पष्ट हुआ कि गुजरात पुलिस द्वारा कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है, बल्कि यह सुनियोजित आपराधिक साजिश है.

इसके बाद 19 जनवरी को अपहृत के पुत्र धीरज कुमार के आवेदन पर डोभी थाना में फिरौती हेतु अपहरण की धारा के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई. वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया तथा मामले के उद्भेदन के लिए वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान शुरू किया गया.

तकनीकी जांच के दौरान यह भी सामने आया कि अपहृत विजय साव पूर्व में मादक पदार्थ के अवैध कारोबार से जुड़े रहे हैं. वर्ष 2017 में अफीम तस्करी के एक मामले में उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है. परिवार के कुछ अन्य सदस्य भी इस अवैध धंधे में संलिप्त रहे हैं, जबकि उनका एक भतीजा वर्तमान में मादक पदार्थ तस्करी के मामले में जेल में बंद है.

मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि अपहृत को राजस्थान के झालावाड़ जिले के अकलेरा थाना क्षेत्र में रखा गया है. इसके बाद विशेष टीम तुरंत राजस्थान पहुंची और लगातार छापेमारी शुरू की. पुलिस दबाव बढ़ता देख अपराधियों ने अपहृत युवक को छोड़ दिया.

पुलिस ने विजय साव को सकुशल बरामद कर लिया है. अपहरण के पीछे के कारणों, फिरौती मांगने वाले अपराधियों की पहचान तथा पूरे नेटवर्क को लेकर पुलिस का अनुसंधान लगातार जारी है.

छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मी:

  • पु०अ०नि० सुकरात कुमार – डोभी थाना
  • पु०अ०नि० चन्दन कुमार – तकनीकी शाखा, गया
  • सि० 551 रितेश कुमार – तकनीकी शाखा, गया
  • सि० 1406 नवीन कुमार – डोभी थाना
  • सि० 3677 रणवीर कुमार – डोभी थाना

यह भी पढ़ें: नवादा: सरस्वती प्रतिमा पर उल्लू का आगमन, ग्रामीणों ने इसे शुभ संकेत माना, धन-समृद्धि की उम्मीद

संबंधित सामग्री

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

झारखंड

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

छात्र आन्दोलन के मद्देनजर भाजपा ने किया है झारखंड बंद का ऐलान

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

झारखंड

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी का मामला भी उठाया, पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि

झारखंड

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि 'पाप का घड़ा' भर चुका है - सीता सोरेन

दिखावे की कार्रवाई से झारखंड की जनता की आंखों में धूल झोंकना बंद करे सरकार - सीता सोरेन

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

झारखंड

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

घर लौटते समय अडवारा-तुकतुको मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

झारखंड

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

यह बंद झारखंड के युवाओं के हक, अधिकार और न्याय की लड़ाई है - भाजपा